फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Foundation Day AIIMS could not get 200 acres of land in IDPL expansion stuck

उत्तराखंड का 25वें वर्ष में प्रवेश: जो हो न सका...एम्स को नहीं मिली IDPL में 200 एकड़ भूमि, विस्तारीकरण अटका

Sun, 03 Nov 2024 09:27 PM IST
अलका त्यागी राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश
राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Nov 2024 09:27 PM IST
सार

स्थापना के बाद से लगातार एम्स में संसाधन और सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। यहां लगातार मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। एम्स में प्रतिदिन करीब 2500 से 3000 ओपीडी होती हैं। वहीं करीब 150 से 200 मरीज प्रतिदिन भर्ती होते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Foundation Day AIIMS could not get 200 acres of land in IDPL expansion stuck
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री की घोषणा के छह साल बाद भी एम्स को आईडीपीएल में भूमि नहीं मिल पाई। इससे एम्स का विस्तारीकरण नहीं हो पा रहा है। वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एम्स विस्तारीकरण के लिए आईडीपीएल में 200 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। उक्त प्रस्ताव कैबिनेट में भी पास किया गया था।

विज्ञापन


स्थापना के बाद से लगातार एम्स में संसाधन और सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। यहां लगातार मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। एम्स में प्रतिदिन करीब 2500 से 3000 ओपीडी होती हैं। वहीं करीब 150 से 200 मरीज प्रतिदिन भर्ती होते हैं। यहां अभी तक मात्र 900 बेड की सुविधा है जो पर्याप्त नहीं है। ऐसे में सबसे अधिक समस्या आकस्मिक विभाग में आने वाले मरीजों को उठानी पड़ती है। यहां कई दिनो तक मरीज को स्ट्रेचर, व्हील चेयर पर ही अपना इलाज कराना पड़ता है। यदि एम्स को आईडीपीएल में 200 एकड़ भूमि उपलब्ध हो जाती तो इसके विस्तारीकरण से यहां बेड की संख्या बढ़ाकर तीन हजार तक किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


जब बढ़ी उम्मीदें
ऐसे कई मौके आए जब एम्स को आईडीपीएल में भूमि मिलने की उम्मीदें जगीं। वन विभाग की लीज समाप्त होने पर शासन की ओर से जब आईडीपीएल काॅलोनी को खाली कराया गया तो इस दौरान आईडीपीएल की करीब 833 एकड़ भूमि में से 200 एकड़ भूमि एम्स को दिए जाने की उम्मीद जगी थी। वहीं इसी वर्ष अप्रैल में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश पहुंचे थे। तब उम्मीद जताई गई थी कि प्रधानमंत्री आईडीपीएल में एम्स को भूमि दिए जाने संबंधी मामले में कुछ बोल सकते हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान हरिद्वार से सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने मुख्यमंत्री रहते हुए आईडीपीएल में भूमि उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Nikay Chunav: निकाय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होने पर संशय, आरक्षण के प्रारूप का इंतजार

कब क्या हुआ
1- केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय के अधीन संचालित आईडीपीएल फैक्टरी की कुल 833 एकड़ भूमि में से 200 एकड़ भूमि एम्स ऋषिकेश को दिए जाने हेतु वर्ष 2018 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घोषणा की थी।
2- 12 मई 2020 को शासन ने 200 एकड़ भूमि एम्स ऋषिकेश को दिए जाने के संबंध में संस्तुति दी।
3- 12 मई 2020 को तत्कालीन अपर सचिव उत्तराखंड शासन सुभाष चंद्र ने एम्स निदेशक को पत्र लिखकर अवगत कराया कि निदेशक की ओर से 19 फरवरी 2019 को लिखे गए पत्र के अनुक्रम में कहा गया कि डीएफओ देहरादून को निर्देशित किया गया है कि वह भूमि हस्तांतरण की कार्यकारी प्रक्रिया शुरू करें।
4- 15 मार्च 2019 को तत्कालीन पर्यटन, धर्मस्व और संेस्कृति विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ने पत्र लिखकर तत्कालीन डीएफओ राजीव धीमान से कार्रवाई के लिए कहा।
5- 7 फरवरी 2023 को संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन श्री कृष्ण सिंह ने जिलाधिकारी देहरादून को पत्र लिखा कि निदेशक एम्स प्रोफेसर मीनू सिंह के पत्र का अवलोकन कर वन विभाग, जिलाधिकारी व अन्य अंशधारकों के साथ विचार-विमर्श कर अपेक्षित कार्रवाई करें।
6- 14 दिसंबर 2023 को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस संबंध में पत्र लिखकर भूमि हस्तांतरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित करने को कहा।

विस्तारीकरण योजना में किए जाने वाले कार्य
1- उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र
2- कैंसर सेंटर
3- हार्ट एवं लंग्स सेन्टर
4- ट्रांसप्लांट सेंटर
5- उन्नत नेत्र विज्ञान केंद्र
6- अंतरराष्ट्रीय सिमुलेशन केंद्र
7- फार्मेसी संस्थान
8- दंत चिकित्सा महाविद्यालय
9- कार्डियक सेंटर
10- तंत्रिका विज्ञान केंद्र
11- प्रशासनिक ब्लाॅक
12- एकेडमिक ब्लाॅक
13- पैरा मेडिकल साइंस संस्थान
14- रिसर्च सेंटर
15- माउंटेन मेडिसिन
16- 3000 बिस्तरों का विस्तार आदि शामिल था

एम्स को आईडीपीएल में 200 एकड़ भूमि मिलना प्रस्तावित है। भूमि उपलब्ध होने के बाद कई योजनाओं पर कार्य शुरू होगा। बेड संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इस संबंध में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed