फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former Mla Ranjit Singh Verma passed Away

उत्तराखंड: नहीं रहे पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा, राज्य आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

Tue, 03 Sep 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Sep 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Former Mla Ranjit Singh Verma passed Away
पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक और राज्य आंदोलनकारी रणजीत सिंह वर्मा का सोमवार सुबह जौलीग्रांट अस्पताल में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। अस्पताल में पिछले पांच दिनों से उनका इलाज चल रहा था। वे अविभाजित उत्तरप्रदेश की मसूरी विधानसभा के दो बार विधायक रहे थे। उनके निधन पर उनके निकट सहयोगी रहे क्षेत्र के तमाम लोगों ने दुख जताया है। जौलीग्रांट के पूर्व प्रधान और उनके सहयोगी रहे कुंवर सिंह मनवाल कहते हैं कि उनके निधन की खबर डोईवाला के लिए अपूर्णनीय क्षति है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में रणजीत सिंह के संघर्षों को सदैव याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


तेलीवाला के हाजी अमीर हसन ने कहा कि सकारात्मक राजनीति करने की प्रेरणा देने वाले रणजीत सिंह वर्मा का जाना क्षेत्र के लिए दुखद है। कान्हरवाला के चंद्रप्रकाश गोयल ने कहा कि वह एक मित्र के रूप में सच्ची सलाह दिया करते थे। इसी वजह से उनका क्षेत्र में बड़ा आदर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पृथक राज्य निर्माण में पूर्व विधायक ने निभाई अहम भूमिका

पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा के निधन पर क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। उनका नाम शिक्षा के प्रचार प्रसार और गन्ना राजनीति में बेहद आदर के साथ लिया जाता है। आजीवन मूल्यों और सिद्धांतों पर चलकर उन्होंने गन्ना राजनीति और डोईवाला में शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया। पृथक राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा का कार्य क्षेत्र डोईवाला रहा।

तरली जौलीग्रांट में उनका निवास स्थान है। क्षेत्र में उनके पास काफी खेती बाड़ी होने के कारण प्रगतिशील किसान कहा जाता रहा है। गन्ना राजनीति में करीब तीन दशक से भी अधिक समय तक उनकी पकड़ रही है। गन्ना परिषद डोईवाला में करीब 25 सालों तक लगातार अध्यक्ष का दायित्व निभाया। 

डोईवाला शुगर मिल के पुनर्निर्माण में भी उनका बड़ा योगदान रहा। अविभाजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. नारायणदत्त तिवारी से उनका स्नेह होने के कारण डोईवाला चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाकर उसको आधुनिक रूप दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके साथ ही एक शिक्षक के रूप में भी उन्होंने काम किया। क्षेत्र के सबसे पुराने पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के प्रबंधक का काम साल 1966 से 2018 तक निभाया। जबकि आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के वह अभी तक प्रबंधक बने रहे थे। 

राज्य निर्माण आंदोलन के लिए लोगों को किया तैयार

पृथक राज्य निर्माण के लिए संघर्ष के दौरान उन्होंने डोईवाला समेत पूरे प्रदेश में अलख जगाई। डोईवाला प्रेमनगर बाजार में अपनी ससुराल को भी आंदोलन के केंद्र में रखा। राज्य निर्माण संघर्ष के लिए लोगों को तैयार किया। नतीजा यह निकला कि पर्वतीय क्षेत्रों से देहरादून आने वाले आंदोलनकारियां का ठहराव डोईवाला में होता था।

आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जौलीग्रांट निवासी मनोज नौटियाल ने बताया कि वह संकल्पित भाव से राज्य निर्माण के लिए आंदोलन में उतरे थे। मुजफ्फरनगर कांड में घायल होने के बावजूद उन्होंने संघर्ष जारी रखा।  

दूनघाटी कॉलेज की स्थापना में निभाई भूमिका
साल 2005 में डोईवाला प्रेमनगर बाजार में स्थापित उच्च शिक्षा के संस्थान दून घाटी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजूकेशन के स्थापना में पूर्व विधायक रणजीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। दून घाटी कालेज के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी प्रेरणा से ही डोईवाला में संस्थान की स्थापना संभव हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed