{"_id":"67964ade1c892ee9e70f1826","slug":"uttarakhand-former-mla-kunwar-pranav-singh-champion-controversies-flashback-story-2025-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवादों के 'चैंपियन': 'तमंचे पर डिस्को' तो कभी मगरमच्छ पर चलाई गोली, पहले भी सुर्खियों में रहे पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों के 'चैंपियन': 'तमंचे पर डिस्को' तो कभी मगरमच्छ पर चलाई गोली, पहले भी सुर्खियों में रहे पूर्व विधायक
Sun, 26 Jan 2025 08:21 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 26 Jan 2025 08:21 PM IST
सार
Uttarakhand News: 'तमंचे पर डिस्को' हो या मगरमच्छ पर गोली चलाना, कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन पहले भी विवादों से घिरे रहे हैं।
विज्ञापन
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका विवाद खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा से है। 'तमंचे पर डिस्को' हो या मगरमच्छ पर गोली चलाना, कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन पहले भी विवादों से घिरे रहे हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ ऐसे ही विवाद जिनकी वजह से वह पहले भी सुर्खियों में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
- साल 2006 में विधायक चैंपियन ने कई मगरमच्छों पर गोलियां दागी थी। वहीं 2006 में ही बहादराबाद में रोडवेज बस को साइड न देने पर उसके चालक पर फायर झोंक दिया था।
- वर्ष 2010 में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मंगलौर में एक कार्यक्रम के दौरान आवेश में आकर फायर झोंक दिया। हालांकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।
- साल 2013 में भी तत्कालीन मंत्री हरक सिंह के आवास पर डिनर पार्टी में उन्होंने डांस करते वक्त अचानक गोली चला दी। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी विवेकानंद खंडूड़ी जख्मी हो गए थे।
- साल 2015 में भी चैंपियन गोली चलाने को लेकर चर्चा में रहे। हरिद्वार के पथरी में खनन को लेकर उन पर स्थानीय ग्रामीणों पर गोली चलाने का आरोप लगा था। हालांकि बाद में मामला सुलटा लिया गया।
- साल 2018 अपनी ही पार्टी के विधायक देशराज कर्णवाल से विवाद को लेकर भी उन्होंने खूब सुर्खियां बंटोरी। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा न दिए जाने को लेकर बयान देकर पार्टी को असहज किया।
- साल 2019 में चैंपियन दिल्ली के उत्तराखंड सदन में टीवी चैनल के पत्रकार को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर चर्चा में आए थे। हालांकि इस आरोप को उन्होंने गलत बताया था।