{"_id":"5bf4f0d1bdec2269c10fa3e7","slug":"uttarakhand-former-dgp-bs-sidhu-case-hearing-on-26-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू प्रकरण में 26 को होगी सुनवाई, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू प्रकरण में 26 को होगी सुनवाई, ये है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
बीएस सिद्घू
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के राजपुर क्षेत्र में वन विभाग की जमीन जालसाजी से खरीदने के मामले में पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू पर मुकदमा दर्ज कराने के प्रार्थना पत्र पर अब 26 नवंबर को सुनवाई होगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस प्रकरण को अब एसीजेएम कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू ने राजपुर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि को जालसाजी से खरीदा है।
विज्ञापन
अदालत ने परिवाद का संज्ञान लेकर पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। सीजेएम ने सुनवाई के बाद यह प्रकरण आगे की सुनवाई के लिए एसीजेएम रिंकी साहनी की कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है। भाजपा नेता जुगरान ने बताया कि इस मामले में अब सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन