फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Formation of Adventure Cel , Colonel Ashwin Pundir takes charge of CEO

उत्तराखंड में साहसिक प्रकोष्ठ का गठन, कर्नल अश्विन पुंडीर (सेनि) ने संभाला एसीईओ का पदभार

Mon, 14 Dec 2020 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Dec 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Formation of Adventure Cel , Colonel Ashwin Pundir takes charge of CEO
सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री   - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही नई संभावनाओं को तलाशने के लिए सरकार ने पर्यटन विभाग में अलग से साहसिक प्रकोष्ठ (एडवेंचर विंग) का गठन किया है। कर्नल अश्विन पुंडीर (सेनि) ने प्रकोष्ठ में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) का पदभार संभाल लिया है। सरकार का मनाना है कि एडवेंचर विंग के गठन से प्रदेश में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन


पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के साथ प्रदेश में साहसिक पर्यटन के लिए नए स्थलों में विकसित करने की योजना है। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में अलग से साहसिक प्रकोष्ठ बनाया गया है। प्रकोष्ठ में जलक्रीड़ा विशेषज्ञ के रूप में अनुज सिंह, थल क्रीड़ा विशेषज्ञ के रूप में रणवीर सिंह नेगी और वायु क्रीड़ा विशेषज्ञ के रूप में ग्रुप कैप्टन आरके सिंह (सेनि) को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


यूटीडीबी की ओर से गठित यह प्रकोष्ठ आने वाले दिनों में प्रदेश में होने वाले साहसिक खेलों की गतिविधियों का निरीक्षण करने के साथ ही नए साहसिक खेल स्थलों का चयन करेगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की निदेशक पूनम चंद ने बताया कि साहसिक खेल गतिविधियों के विकास के लिए प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द प्रकोष्ठ से संबंधित नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहसिक खेलों को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए प्रकोष्ठ गठित किया गया है। हम प्रदेश में पर्यटन को विकसित करने के लिए कई अन्य गतिविधियों की भी योजना बना रहे हैं, जो स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
- सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed