उत्तराखंडः फरवरी में होगी वन रक्षक पदों की लिखित परीक्षा, डेढ़ लाख ने किया है आवेदन
- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रस्तावित की तिथि
- 1218 पदों के लिए डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन रक्षकों (फॉरेस्ट गार्ड) के 1218 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा तिथि 16 फरवरी को प्रस्तावित कर सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। पिछले करीब दो साल से वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लटकी हुई थी। जिसमें डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
वन विभाग की नियमावली के आधार पर फॉरेस्ट गार्ड पदों की भर्ती करने के लिए शासन की अनुमति मिलने के बाद चयन आयोग ने लिखित परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए आयोग ने 16 फरवरी की तिथि प्रस्तावित की है।
जिलाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करने के लिए पत्र भेजे
सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करने के लिए पत्र भेजे गए हैं। परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट लिया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2017 में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन शारीरिक टेस्ट को लेकर लटकी रही।
जिसके बाद वन विभाग ने नियमावली में संशोधन कर लिखित परीक्षा पहले कराने का प्रावधान किया। वहीं, शारीरिक टेस्ट के मानकों में बदलाव किया। चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड पदों की लिखित परीक्षा के लिए 16 फरवरी की तिथि प्रस्तावित की है।