फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Forest Fire: Special suits will protect forest workers new tools are also being prepared

Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग से वन कर्मियों की रक्षा करेगा खास सूट, नए औजार भी किए गए तैयार

Mon, 22 Sep 2025 07:37 PM IST
अलका त्यागी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Sep 2025 07:37 PM IST
सार

वनकर्मियों को जंगल में आग बुझाने में काफी खतरा होता है।। पिछले साल ही बिनसर अभयारण्य में लगी आग की चपेट में आने से कई वन कर्मियों की मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: Special suits will protect forest workers new tools are also being prepared
अग्निरोधी सूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

वन अनुसंधान संस्थान ने वन कर्मियों के लिए जंगल की आग से बचाव में मदद करने वाला खास अग्निरोधी सूट तैयार किया है। इसके अलावा वनाग्नि नियंत्रण के लिए झापा जैसे औजारों को भी तैयार किया है जो कि हल्के होने के साथ काफी तापमान में भी खराब नहीं होंगे। हर साल उत्तराखंड समेत देश के अन्य हिस्सों में जंगल में आग लगती है। इससे जैव विविधता प्रभावित होती है साथ ही जंगल की आग बुझाने में काफी खतरा भी होता है।

विज्ञापन


पिछले साल ही बिनसर अभयारण्य में लगी आग की चपेट में आने से कई वन कर्मियों की मृत्यु हो गई थी। वन अनुसंधान संस्थान ने वर्ष-2020 में फारेस्ट फायर रिसर्च एंड नॉलेज मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत वनाग्नि को लेकर काम शुरू किया था। इसमें जंगल की आग से प्रभावित होने वाले बेहद संवेदनशील इलाकों और उसके कारणों की पहचान की गई। इसके अलावा जंगल की आग लगने से मृदा पर पड़ने वाले प्रभावों को भी देखा गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में महिला समूहों के लिए अच्छी खबर...अब बिना ब्याज 20 लाख रुपये तक ऋण देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वन कर्मियों की सुरक्षा और वनाग्नि नियंत्रण के काम में आने वाले औजारों को बेहतर, हल्के और अधिक प्रभावी बनाने के लिए काम भी शुरू किया गया। इसमें फायर सूट, हेलमेट, मोजे, फायर फाइटिंग बूट,गल्बस को डीआरडीओ की संस्था अग्नि विस्फोटक एवं पर्यावरण सुरक्षा केंद्र (सीएफईईएस) की सहायता ली गई।

वन संवर्द्धन एवं प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. अमित कुमार वर्मा कहते हैं कि सीएफईईएस ने फायर सूट को तैयार किया है, जो कि हीट इंजरी से बचाव में मदद करेगा। जो जूता तैयार किया गया है उस पर ज्यादा तापमान का भी प्रभाव नहीं पड़ता है। इस सूट को तैयार करने के दौरान वन महकमे के सहयोग से वर्ष-2024 के वनाग्नि काल में नैनीताल वन प्रभाग में ट्रायल किया गया। इसमें वन कर्मियों ने सुधार का सुझाव दिया, उसके अनुसार आवश्यक बदलाव भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed