{"_id":"663b5a6259a99de83307a636","slug":"uttarakhand-forest-fire-government-will-start-pirul-lao-paisa-pao-mission-and-will-purchased-it-in-50-rupees-p-2024-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Forest Fire: सरकार शुरू करेगी 'पिरूल लाओ-पैसे पाओ' मिशन, खरीद की राशि इतने रुपये तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Forest Fire: सरकार शुरू करेगी 'पिरूल लाओ-पैसे पाओ' मिशन, खरीद की राशि इतने रुपये तक बढ़ाई
Wed, 08 May 2024 04:30 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 08 May 2024 04:30 PM IST
सार
Uttarakhand Forest Fire: पिरूल खरीदने की राशि को सरकार ने तीन रुपए से बढ़ाकर पचास रुपये किया गया है। इसके लिए 50 करोड़ का कार्पस फंड अलग से रखा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में वनाग्नि के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिरूल को वनाग्नि का बड़ा कारण माना जाता है। ऐसे में अब सरकार वनाग्नि को रोकने के लिए 'पिरूल लाओ-पैसे पाओ' मिशन पर भी कार्य कर रही है। सीएम धामी ने बैठक कर कहा कि इस मिशन के तहत जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर 50 रुपये प्रति किलो की दर से पिरूल खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड में सुलग रहे जंगल: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी, खुद हटाई पिरूल की पत्तियां, तस्वीरें
विज्ञापन
बता दें कि इस राशि को तीन रुपए से बढ़ाकर पचास रुपये किया गया है। इस मिशन का संचालन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का कार्पस फंड अलग से रखा जाएगा।
विज्ञापन