फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Forest Fire broke out in shade of Chakrata Cantonment Board army personnel extinguished after 11 h

सुलग रहे जंगल: चकराता छावनी परिषद की छानियों में लगी आग, सैन्यकर्मियों ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई

Mon, 06 May 2024 11:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 May 2024 11:14 PM IST
सार

आग का दायरा लगातार बढ़ रहा था। आग रात में सेना के अस्पताल के पास फायरिंग रेंज तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire broke out in shade of Chakrata Cantonment Board army personnel extinguished after 11 h
चकराता में जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छावनी परिषद चकराता के वन क्षेत्र के पास गांवों की छानियों में लगी आग को सैन्यकर्मियों, वनकर्मियों और छावनी परिषद के कर्मचारियों ने करीब 11 घंटे की मशक्कत के बाद बुझा दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चकराता में छावनी परिषद के पास लोरली और अष्टाड़ के ग्रामीणों की छानियों के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने रविवार रात करीब आठ बजे आग लगा दी थी। देखते ही देखते आग छावनी परिषद के जंगल तक पहुंच गई। सूचना पर सैन्यकर्मियों, वन विभाग और छावनी परिषद ने संयुक्त रूप आग पर काबू पाने में जुट गए। आग का दायरा लगातार बढ़ रहा था। आग रात में सेना के अस्पताल के पास फायरिंग रेंज तक पहुंच गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड में जंगल की आग बेकाबू: 930 घटनाओं में पांच की मौत, मोर्चे पर NDRF को भी उतारा, ये है सरकार की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह सात बजे आग बुझाई गई। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल ने बताया कि आग से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि साक्ष्य मिलने पर आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वनाग्नि काल को देखते हुए लोगों से जंगलों के आसपास आग न लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed