Uttarakhand Forest Fire: मौसम का मिजाज बदलने से बड़ी राहत, 24 घंटे में आग की कोई घटना नहीं
Uttarakhand Forest Fire: प्रदेशभर में बारिश के बाद फिलहाल राहत मिली है। बीते 24 घंटे में वनाग्नि की कोई घटना सामने नहीं आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से जंगलों की आग से राहत मिली है। वन विभाग का दावा है कि पिछले 24 घंटे में आग की एक भी घटना सामने नहीं आई है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल नौ मई तक आग की करीब तीन गुना अधिक घटनाएं हुईं हैं।
वन विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शुक्रवार को बीते 24 घंटे में वनाग्नि की कोई घटना सामने नहीं आई है। प्रदेशभर में बारिश के बाद फिलहाल ये राहत मिली है। बीते पांच साल का ट्रेंड देखें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल नौ मई तक करीब तीन गुना ज्यादा आग के मामले सामने आए हैं।
प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन के मुताबिक, पिछले साल नौ मई तक करीब 60 मिमी बारिश हुई थी जबकि इस साल करीब छह मिमी ही हुई है। लिहाजा, जंगलों में आग का बड़ा कारण बारिश न होने को भी माना जा रहा है।
Uttarakhand Weather: देर शाम बदला मौसम, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम में बारिश, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
नौ मई तक पांच साल में कितनी घटनाएं
वर्ष घटनाएं प्रभावित जंगल (हेक्टेयर में)
2020 17 10.83
2021 2434 3448.87
2022 1935 3097.84
2023 295 353.01
2024 1038 1385.85