{"_id":"661f5ae82b7e6a95670d7038","slug":"uttarakhand-forest-fire-at-five-places-in-kumaon-none-in-garhwal-read-all-updates-in-hindi-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कुमाऊं में पांच जगह धधके जंगल, गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की कोई घटना नहीं होने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कुमाऊं में पांच जगह धधके जंगल, गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की कोई घटना नहीं होने से राहत
Wed, 17 Apr 2024 10:52 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:52 AM IST
सार
गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की कोई घटना नहीं होने से राहत रही, लेकिन कुमाऊं में पांच जगह जंगलों में आग लगने की घटना सामने आई।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जंगल की आग को लेकर मंगलवार का दिन गढ़वाल मंडल के जंगलों के लिए राहत भरा रहा। गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की कोई घटना नहीं हुई, जबकि कुमाऊं मंडल में पांच जगह जंगल धधके। वहीं, वन्य जीवों के प्रभावित होने की कहीं से कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Trivendra Rawat Interview: मैदान में हमारे कोई आसपास भी नहीं...बोले हरिद्वार भाजपा प्रत्याशी-पक्ष में माहौल
विज्ञापन
अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मंंगलवार को चंपावत वन प्रभाग के आरक्षित क्षेत्र में जंगल में आग लगने का एक मामला सामने आया है, जबकि पिथौरागढ़ वन प्रभाग के वन पंचायत क्षेत्र में चार घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा प्रदेश में कहीं से कोई वनाग्नि की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन