फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Forest Department transfers 22 range officer again after cancellation

Uttarakhand: वन विभाग ने रद्द करने के बाद फिर किए 22 रेंज अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

Thu, 20 Apr 2023 11:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Apr 2023 11:12 PM IST
सार

विभाग ने पहले पांच अप्रैल को इन अधिकारियों के तबादले किए थे, छह अप्रैल को इन्हें रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Department transfers 22 range officer again after cancellation
तबादले - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड वन विभाग ने 22 रेंज अधिकारियों के तबादले रद्द करने के बाद अब फिर इनके तबादले कर दिए। प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया है। विभाग ने वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र लव शाह का गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी, अखिलेश भट्ट का बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वरव, लतिका उनियाल का मसूरी वन प्रभाग, नितिन पंत का नैनीताल वन प्रभाग, गोपाल दत्त जोशी का अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट, जुगल किशोर का केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर, मनोज कुमार पांडे का चकराता वन प्रभाग, त्रिलोक सिंह बोरा का पिथौरागढ़ वन प्रभाग, अजय सिंह रावत का कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन, विजय सिंह नेगी का हरिद्वार वन प्रभाग एवं गोविंद सिंह पंवार का राजाजी टाइगर रिजर्व देहरादून तबादला किया गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand High Court: विकलांग आरक्षण का पालन नहीं करने पर टीएचडीसी से जवाब तलब, 18 सितंबर को अगली सुनवाई
विज्ञापन


जबकि उप वन क्षेत्राधिकारियों में हरीश चंद्र सिंह गडिया का वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल, शरणपाल सिंह कुंवर का मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन एवं ऑडिट देहरादून, प्रदीप कुमार उनियाल का टिहरी डैम प्रथम नई टिहरी, हेम चंद्र नेगी का भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल, नवल किशोर कपिल का तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, धर्मानांद सुनाल का वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल, कुलदीप सिंह का वन वर्धनिक साल क्षेत्र हल्द्वानी, दमन कुमार शर्मा नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल, सुखदेव मुनि वन वर्धानिक पर्वतीय नैनीताल, हरिशंकर सिंह रावत भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी, दीपचंद्र सिंह मेहरा का मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन एवं ऑडिट देहरादून तबादला किया गया है। विभाग ने पहले पांच अप्रैल को इन अधिकारियों के तबादले किए थे, छह अप्रैल को इन्हें रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed