फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand folk singer Narendra Singh negi was admitted in hospital

फिर बिगड़ी उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबीयत, अस्पताल में रहे भर्ती

Sun, 16 Jul 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Updated Sun, 16 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand folk singer Narendra Singh negi was admitted in hospital

कुछ द‌िन पहले ही हार्ट अटैक से जूझकर सकुशल वापस लौटे प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का स्वास्थ्य एक बार फिर बिगड़ गया है। बड़ी संख्या में मिलने पहुंच रहे लोगों के कारण उन्हें संक्रमण हो गया, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन


दो दिन उपचार के बाद शनिवार शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने फिलहाल उन्हें किसी से भी मिलने से साफ मना किया है। नेगी ‘दा’ के पुत्र कविलाश ने बताया कि घर लौटने के बाद से रोजाना बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इसके कारण बरसात के मौसम में उन्हें इंफेक्शन हो गया। बृहस्पतिवार को उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन उपचार के बाद शनिवार देर शाम उन्हें छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भीड़ की आशंका को देखते हुए परिजनों ने उनके बीमार होने की जानकारी किसी को नहीं दी।  शाम को घर पहुंचने के बाद नेगी ‘दा’ को ऊपरी मंजिल के अलग कमरे में रखा गया है।

कविलाश ने बताया कि चिकित्सकों ने उनके कमरे में किसी को नहीं जाने की नसीहत दी है। अधिक लोगों के उनसे से संक्रमण हुआ, जो निमोनिया का कारण बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed