फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first Smart Electric Meter installed in Deradun GMS Road Transformer

Uttarakhand: देहरादून में लगा प्रदेश का पहला स्मार्ट मीटर, हरिपुरम गेट पर लगे ट्रांसफार्मर में लगाया

Thu, 22 Aug 2024 02:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Aug 2024 02:09 PM IST
सार

प्रदेश के 38,016 ट्रांसफार्मर और 33 केवी के 379 और 11 केवी के 1254 फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे। बुधवार को प्रदेश में पहला स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand first Smart Electric Meter installed in Deradun GMS Road Transformer
देहरादून में लगा उत्तराखंड का पहला स्मार्ट मीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून में प्रदेश का पहला स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। गढ़वाल मंडल में काम संभाल रही जीनस कंपनी के अधिकारियों और यूपीसीएल के अधिकारियों ने मिलकर जीएमएस रोड के निकट हरिपुरम गेट पर लगे ट्रांसफार्मर में यह मीटर लगाया।

विज्ञापन


जल्द ही उपभोक्ताओं के घरों पर भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू होगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की योजना के तहत उत्तराखंड के 15,84,205 घरों में 2025 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं। प्रदेश के 38,016 ट्रांसफार्मर और 33 केवी के 379 और 11 केवी के 1254 फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए गढ़वाल मंडल में जीनस कंपनी और कुमाऊं मंडल में अडाणी कंपनी को ठेका मिला हुआ है। जीनस कंपनी के कंट्रोल रूम का 15 अगस्त को यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने लोकार्पण किया था। बुधवार को कंपनी ने प्रदेश का पहला स्मार्ट मीटर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने बताया, गढ़वाल मंडल में करीब 8,88,237 सिंगल फेज यानी आम उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगेंगे। 67,324 थ्री फेज स्मार्ट मीटर लगेंगे। इनमें 4500 स्मार्ट मीटर डीटी के और 1565 एचटी फीडर में लगाए जाएंगे। ट्रांसफार्मर पर बिजली की कितनी मांग और कितनी उपलब्धता है, इस मीटर से आसानी से पता चल सकेगा। कहा, अगर किसी ट्रांसफार्मर पर ओवर लोड हो रहा होगा तो समय रहते यूपीसीएल के अधिकारी वहां अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा देंगे, जिससे ट्रांसफार्मर फुंकने से बच जाएगा।

Chamoli: सीएम धामी की घोषणा, अध्यात्म का केंद्र बनेगा गैरसैंण, भराड़ीसैंण में बनेगा मां भराड़ी का भव्य मंदिर

बिजली की खपत और बचत पता चलेगी

यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने बताया, इससे बिजली की खपत की जानकारी घंटावार, दिनवार, वर्षवार आसानी से मिल सकेगी। उपभोक्ताओं की बिजली अगर ज्यादा फुंकेगी तो इसकी जानकारी भी मिल जाएगी। बिजली आपूर्ति व मांग का आंकड़ा भी आसानी से मिलेगा। बिजली चोरी पर भी काफी हद तक लगाम लग जाएगी। बिलिंग की दिक्कतें दूर होंगी और विवाद भी खत्म होंगे। लोगों को बिजली बचाने के प्रति प्रेरणा भी मिलेगी। 10 लाख की आबादी ऐसी है, जिन तक इंटरनेट कनेक्टिविटी आसान नहीं है।

लिहाजा, वहां बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। प्रति मीटर आने वाले खर्च में से 22.5 प्रतिशत पैसा केंद्र से ग्रांट के तौर पर मिलेगा। बाकी पैसा मीटर लगाने वाली कंपनी को यूपीसीएल की ओर से प्रति मीटर प्रतिमाह के हिसाब से 10 साल तक दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को इस मीटर के लिए अलग से कोई खर्च नहीं देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed