{"_id":"63c6a3727114e053d058d95d","slug":"uttarakhand-first-program-of-g-20-group-will-be-held-from-25-to-27-may-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 25 से 27 मई को होगा G-20 समूह का पहला कार्यक्रम, सीएम धामी करेंगे तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 25 से 27 मई को होगा G-20 समूह का पहला कार्यक्रम, सीएम धामी करेंगे तैयारियों की समीक्षा
Tue, 17 Jan 2023 07:05 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:05 PM IST
सार
मुख्य सचिव ने तैयारियों की प्रगति जानने के लिए एक बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, समयबद्ध ढंग से कार्य करने को कहा गया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में जी-20 समूह देशों का पहला कार्यक्रम ऋषिकेश के तपोवन में 25 से 27 मई को होगा। शासन ने कार्यक्रम में यह तिथि प्रस्तावित की है। दूसरा कार्यक्रम भी ऋषिकेश में होना है। इसके लिए 26 से 28 जून की तिथि का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द इन दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्य सचिव ने सोमवार को तैयारियों की प्रगति जानने के लिए एक बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, समयबद्ध ढंग से कार्य करने को कहा गया।
विज्ञापन
इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विभाग विनोद कुमार सुमन ने भी सभी विभागों से कार्यक्रमों के संबंध में की जाने वाली तैयारियों के बारे में जानकारी मांगी थी। उन्होंने इस संबंध में सभी विभागों को पत्र भेजकर तैयारियों के संबंध में अब तक की प्रगति का ब्योरा भेजने को कहा था। पत्र में तीन जनवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का भी जिक्र है। कहा गया है कि कतिप विभागों को छोड़कर बाकी विभागों के स्तर से सूचनाएं नहीं भेजी गई हैं।
विज्ञापन