फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Finance minister prakash pant passed away in US

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन, अमेरिका के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Thu, 06 Jun 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Finance minister prakash pant passed away in US
प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास के अस्पताल में अंतिम सांस ली। 59 वर्षीय पंत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 30 मई को उन्हें कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था। उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम तक अमेरिका से देहरादून पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



पंत के निधन पर भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही गुरुवार से तीन दिन राजकीय शोक घोषित किया गया है। गुरुवार को सभी सरकारी कार्यालय, बैंक और कोषागार बंद रहेंगे। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर शेक जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वे कुछ दिन पहले ही वे इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इससे पहले पंत दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में भी कुछ दिन भर्ती रहे थे। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उनके आकस्मिक निधन से पिथौरागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। 

सीएम त्रिवेंद्र संभाल रहे थे उनके विभाग

उनकी बीमारी के चलते उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभाल रहे हैं। पंत के विभाग संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री थे। 

पंत सबसे पहले पिथौरागढ़ विधानसभा से 2002 से 2007 तक निर्वाचित हुए थे। बता दें कि हाल में बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बजट पेश करते हुए उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत की तबीयत बिगड़ गई थे। जिसके चलते वित्त मंत्री पूरा बजट भाषण भी नहीं पढ़ पाए। बाकी बजट भाषण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरा किया।

पार्टी ने आज एक मजबूत स्तंभ खो दिया-सीएम त्रिवेंद्र

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि शांत,सौम्य और सरल स्वभाव के धनी प्रकाशजी ने अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में प्रदेश के गठन और बाद में प्रदेश को एक नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभायी। उनके निधन से प्रदेश एवं हमारे भाजपा संगठन ने एक बहुत बड़ा व्यक्तित्व को खो दिया। दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थी हूँ।

सबको साथ लेकर चलने की कुशलता, वित्तीय मामलों पर ज्ञान, विपक्ष के हर तीखे वार का मीठी मुस्कान से जवाब देना, ये सब अब यादों में रहेगा। पार्टी ने आज एक मजबूत स्तंभ खोया है। दुःखद घड़ी में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed