फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Famous Valley of Flowers opens for tourists Today 49 tourists left in first group

Uttarakhand: पर्यटकों के लिए खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी, पहले दिए रवाना हुए 83 पर्यटक

Sun, 01 Jun 2025 09:51 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

Uttarakhand News: फूलों की घाटी पर्यटकों की घूमने के लिए पहली पसंद रहती है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Famous Valley of Flowers opens for tourists Today 49 tourists left in first group
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। सुबह सात बजे पर्यटकों का पहला दल घाटी के अंतिम पड़ाव घांघरिया से रवाना हआ। रविवार को ऑफलाइन और ऑनलाइन कुल 83 सैलानियों ने पंजीकरण कराया था और पहले दिन उन्होंने घाटी में प्रवेश किया। इसके अलावा जून महीने के लिए अभी तक 62 सैलानियों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।

विज्ञापन


फूलों की घाटी पर्यटकों की घूमने के लिए पहली पसंद रहती है। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। घाटी को हर साल एक जून को पर्यटकों की आवाजाही के लिए खोला जाता है और 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन


इस बार भी तय समय पर रविवार एक जून से फूलों की घाटी में आम लोगों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। घाटी में बर्फ पिघलने के बाद फूलों का खिलना शुरू हो जाता है। जिसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी तादात में पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में 350 से अधिक फूल जुलाई-अगस्त में खिलते हैं। यह घाटी का पीक समय होता है। पूरे सीजन यहां 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।

Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश और बिगड़ते मौसम के साथ होगी जून की शुरुआत

फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। घाटी में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं।

बर्फबारी में टूटे रास्तों की मरम्मत के साथ वहां बहने वाले गदेरों में अस्थायी पुलिया भी बना ली गई हैं। इस साल फूलों की घाटी में आने वालों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed