फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand exit polls bjp and congress both happy with polls aap said results will be shocking

Uttarakhand Exit Poll: एग्जिट पोल से भाजपा और कांग्रेस दोनों खुश, आप बोली- नतीजे चौंकाने वाले होंगे

Tue, 08 Mar 2022 12:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 12:48 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी है। हालांकि, किस दल के चेहरे की खुशी फीकी पड़ेगी और किसके चेहरे पर बरकरार रहेगी, यह 10 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल तो दोनों ही दल अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। तीसरा विकल्प देने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी कह रही है कि अंतत: नतीजे चौंकाने वाले होंगे। अमर उजाला ने एग्जिट पोल के नतीजों की रोशनी में सियासी दलों के नेताओं से बात की...

विज्ञापन
uttarakhand exit polls bjp and congress both happy with polls aap said results will be shocking
उत्तराखंड चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए हुए मतदान के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन तीन दिन पहले सामने आए एग्जिट पोल ने कांग्रेस की उम्मीदों को पंख जरूर लगा दिए हैं। विभिन्न एजेंसियों और चैनलों की ओर से कराए गए सर्वे कांग्रेस को भी सत्ता की कुर्सी के करीब पहुंचा रहे हैं। इसे लेकर पार्टी नेताओें और कार्यकर्ताओं में जोश है। 

विज्ञापन


चुनाव परिणाम से पहले आने वाले एग्जिट पोल पर सभी की नजर लगी हुई थी। सियासी दलों के साथ जनता को भी इसका इंतजार था। यूपी में अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होते ही विभिन्न एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल के आंकड़े प्रस्तुत किए गए। कई आंकड़ों में कांग्रेस को सत्ता के काफी करीब दिखाया गया है। इसे लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। प्रदेश कार्यालय में सोमवार शाम प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ एग्जिट पोल के नतीजे देखे और चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिकतर एजेंसियों के आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह पार्टी के लिए सुखद खबर है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार और धुआं छोड़ डबल इंजन की सरकार से जनता ऊब चुकी थी, इसलिए उसने इस बार सत्ता परिवर्तन के लिए वोट किया है। आने वाली 10 तारीख को कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम ने कहा कि एग्जिट पोल सूचनाओं पर ही आधारित होते हैं। कुछ चैनल और एजेंसियां राज्य में भाजपा की सरकार बनवा रही हैं। इसी तरह के एग्जिट पोल पहले भी पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। कुछ राज्यों में भाजपा जरूर धनबल और खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने में कामयाब रही है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से उनका मानना है कि एग्जिट पोल के नतीजे कभी सिरे नहीं चढ़ पाए। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल कुछ भी कहें, हकीकत यह है कि आगामी 10 मार्च को कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की उम्मीदें भी परवान पर 

एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा की उम्मीदें भी परवान पर हैं। तकरीबन आधे न्यूज चैनल या एजेंसियों ने यदि कांग्रेस को बढ़त दिखाई है तो इतनी ही एजेंसियां या चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा भी जादुई आंकड़े के करीब या उसके पार पहुंच रही है। असल तस्वीर तो 10 मार्च को ही सामने आएगी, लेकिन फिलहाल कांग्रेस की तरह भाजपा के चेहरे पर भी चमक दिखाई दे रही है। सर्वे के नतीजों पर भाजपा उन्हीं चैनलों या न्यूज एजेंसियों का हवाला दे रही है, जिन्होंने अपने एग्जिट पोल में उसे सरकार बनाते हुए या सरकार बनाने की स्थिति में दिखाया है। 

भाजपा को प्रचंड बहुमत नहीं
किसी भी न्यूज चैनल या एजेंसी के एग्जिट पोल में भाजपा उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के पास नहीं है। हालांकि, पार्टी ने अबकी बार साठ पार का संकल्प लिया था, लेकिन कुछ एग्जिट पोल में तो वह 22 से 28 सीटों पर भी सिमटती दिखाई गई है। एग्जिट पोल में उसके खाते में अधिकतम 43 सीटें दर्ज होती दिखी हैं। जबकि, एक समाचार एजेंसी ने कांग्रेस को अधिकतम 46 सीटें दिखाई हैं।

एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा की जीत के संकेत : चौहान
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने विभिन्न एग्जिट पोल के परिणाम को भाजपा की जीत का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी चैनलों पर दिखाए इन परिणामों की प्रक्रिया का स्वागत करती है। हमें विश्वास है भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। पिछले चुनाव में भी कुछ इसी तरह के एग्जिट पोल सामने आए थे और भाजपा ने 57 सीटें जीती थीं। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद आए तमाम सर्वे में से अधिकांश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया गया है।

एग्जिट पोल के नतीजे चाहे जो हों, लेकिन हम अपने कार्यकर्ताओं के जमीनी फीडबैक के आधार पर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि 10 मार्च को भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। -मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बन रही है, लेकिन जितनी सीटें बताई जा रही हैं, भाजपा उससे अधिक सीटें जीतेगी। हम पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएंगे। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

जब यूपी में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी, तब एग्जिट पोल में 40-50 सीटें दिखाई गई थीं। ये एग्जिट पोल निराधार हैं। उत्तराखंड में हमारी पार्टी के बिना सरकार नहीं बनेगी। हम यहां छह से आठ सीटें जीतने जा रहे हैं। यूपी में भी बहन मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। -शीशपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, बसपा

एग्जिट पोल की बहुत सत्यता नहीं होती, क्योंकि एग्जिट पोल और पैकेज रिलेटिड होता है। मैं समझ रहा हूं कि समाजवादी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। विधानसभा में पार्टी की उपस्थिति होगी। -डॉ. एसएन सचान, प्रदेश अध्यक्ष, सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed