फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand exit poll results lok sabha election 2024 vs 2019 Pauri Haridwar Tehri Nainital Udham singh Almora

Exit Polls: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर 2019 में सटीक रहा था एग्जिट पोल, भाजपा की झोली में आए थे पांचों फूल

Wed, 29 May 2024 06:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 May 2024 06:51 PM IST
सार

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान 25 मई को खत्म हो गया। अंतिम दौर का मतदान एक जून को है। और इसी के साथ हर किसी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होंगी। आइए आपको बताते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 में मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजें क्या थे।

विज्ञापन
Uttarakhand exit poll results lok sabha election 2024 vs 2019 Pauri Haridwar Tehri Nainital Udham singh Almora
उत्तराखंड का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। चार जून को नतीजे आने हैं। जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं, लेकिन उससे पहले 'एग्जिट पोल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सामने आए एग्जिट पोल में उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में ही गिरने का अनुमान लगाया था, जो सटीक साबित हुआ। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: टिकट के नाम पर यात्रियों से 1.70 लाख ठगे, वेबसाइट पर दिए नंबर पर काॅल करना पड़ा भारी
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग शनिवार को होगी। इसके बाद चार जून को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में मतगणना से पहले मीडिया के एग्जिट पोल में उत्तराखंड की पांच सीटों पर जो अनुमान लगाया वो बेहद सटीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे थे परिणाम

लोकसभा क्षेत्र-नैनीताल
अजय भट्ट भाजपा 772195
हरीश रावत कांग्रेस 433099
नवनीत अग्रवाल बसपा 28455

लोकसभा क्षेत्र-हरिद्वार
 
रमेश पोखरियाल निशंक भाजपा 665674
अंबरीश कुमार कांग्रेस 406945
अंतरिक्ष सैनी बसपा 173528

लोकसभा क्षेत्र-अल्मोड़ा
अजय टम्टा भाजपा 444651
प्रदीप टम्टा कांग्रेस 211665

लोकसभा क्षेत्र-पौड़ी
तीरथ सिंह रावत भाजपा 506980
मनीष खंडूरी कांग्रेस 204311


लोकसभा क्षेत्र-टिहरी
 
माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा)  भाजपा 565333
 
प्रीतम सिंह कांग्रेस 264747

 

कांग्रेस और भाजपा में होता रहा है मुकाबला 
उत्तराखंड मूलतः गढ़वाल और कुमाऊं दो मंडलों में बंटा हुआ है। हालांकि राज्य में पहाड़ और मैदान का अंतर ज़्यादा स्पष्ट नज़र आता है। मैदानी इलाकों में खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में बहुजन समाज पार्टी का भी प्रभाव रहा है। यहां से पार्टी के विधायक भी चुने जाते रहे हैं। जबकि अन्य तीनों सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed