फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exclusive News Rigging in appointments in non government schools of Pauri

Uttarakhand Exclusive: पौड़ी के अशासकीय स्कूलों में नियुक्तियों में मिली गड़बड़ी, ऐसे हुआ पूरा 'खेल'

Mon, 28 Aug 2023 04:02 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Aug 2023 04:02 AM IST
सार

प्रकरण की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने अपर निदेशक माध्यमिक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Exclusive News Rigging in appointments in non government schools of Pauri
नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के अशासकीय स्कूलों में लिपिक एवं शिक्षकों की नियुक्ति की जांच में गड़बड़ी मिली है। एक स्कूल में एक्सपर्ट की असहमति के बावजूद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक के पद पर शिक्षक की नियुक्ति के लिए अनुमोदन कर दिया। वहीं, एक अन्य स्कूल में लिपिक के पद के लिए हुई नियुक्ति में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है।

विज्ञापन


प्रकरण की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने अपर निदेशक माध्यमिक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम पयासू निवासी राजेश सिंह ने जिले के अशासकीय विद्यालयों इंटर कालेज गढ़कोट, इंटर कालेज जखेटी एवं इंटर कालेज डांगीधार में नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायत की थी।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से माध्यमिक शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल को दिए निर्देश के मुताबिक, शिकायत पर अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में मिला कि इंटर कालेज गढ़कोट मांडलू में सहायक शिक्षक हिंदी के पद पर भर्ती में विशेषज्ञ की असहमति के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति के लिए अनुमोदन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: इसी साल से एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा हिंदी में पढ़ने का विकल्प, नए हेल्थ कोर्स भी होंगे शुरू

बताया गया कि मामले में विभाग की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी का पूर्व में जवाब तलब भी किया गया, लेकिन अब तक संबंधित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि एक अन्य स्कूल में लिपिक के पद पर भर्ती के लिए आरक्षित पद पर सामान्य व्यक्ति की नियुक्ति का मामला सामने आया है। वहीं, एक अन्य मामले में ऐसे व्यक्ति जिस पर गबन के आरोप में मुकदमा चल रहा, उसका अशासकीय स्कूल में प्रबंधक के पद पर नियुक्ति के लिए अनुमोदन कर दिया गया।

विद्यालयी शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश

शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने अपर शिक्षा निदेशक को दिए निर्देश में कहा, इंटर कालेज गढ़कोट मांडलू, इंटर कालेज जखोटी एवं इंटर कालेज डांगीधार के मसले पर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सीईओ पौड़ी के स्तर से जो कार्रवाई होनी हैं, उन्हें इसके लिए निर्देशित करें।

अफसरों पर दबाव बनाकर कराया जा रहा नियम विरुद्ध काम

शिकायतकर्ता ग्राम पयासू निवासी राजेश सिंह के मुताबिक, जिले में एक व्यक्ति शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाकर उनसे नियम विरुद्ध काम करा रहा है। संबंधित के खिलाफ कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed