फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand ex cm n d tiwari hospitalized after brain haemorrhage

ब्रेन स्ट्रोक के बाद उत्तराखंड के पूर्व CM एनडी तिवारी का आधा शरीर लकवाग्रस्त, हालत नाजुक

Thu, 21 Sep 2017 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand ex cm n d tiwari hospitalized after brain haemorrhage

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी की हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चार सीनियर डॉक्टर की विशेष निगरानी में एनडी तिवारी का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने तिवारी की हालत को देखते हुए चार दिन तक मॉनीटरिंग पर रखने का फैसला लिया है। इसके बाद ही स्थिति को देखते हुए अगला फैसला लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री 91 वर्षीय तिवारी को बुधवार सुबह ब्रेन हेमरेज हुआ था।
विज्ञापन


उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिवारी का आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। उनके बेटे शेखर तिवारी ने बताया कि सुबह चाय पीते समय वह अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद हम तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल भागे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand ex cm n d tiwari hospitalized after brain haemorrhage

मैक्स अस्पताल में सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. जेडी मुखर्जी और सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुमित सेठी की देखरेख में आईसीयू में तिवारी का इलाज चल रहा है। खबर है कि एनडी तिवारी अक्सर अपना इलाज लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भुवन चंद तिवारी से करवा रहे थे।

बुधवार को अस्पताल आने के बाद मैक्स के डॉक्टरों ने डॉ. तिवारी से फोन पर केस को लेकर चर्चा भी की है। इसके बाद उन्होंने आगामी चार दिन तक तिवारी को आईसीयू में ही निगरानी में रखने का फैसला लिया है। अस्पताल में उनकी पत्नी डॉ. उज्ज्वला तिवारी और बेटा रोहित शेखर तिवारी मौजूद हैं। फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी तबीयत को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed