फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Enforcement Directorate Issues notice to owner of DIT in scholarship scam

Dehradun: छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, डीआईटी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को जारी किया नोटिस

Thu, 20 Nov 2025 05:46 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Nov 2025 05:46 PM IST
सार

वर्ष 2012 से 2016 तक एससीएसटी छात्रों के लिए जारी होने वाली करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति को कई प्रदेशों के शिक्षण संस्थानों ने बंदरबांट किया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Enforcement Directorate Issues notice to owner of DIT in scholarship scam
- फोटो : ANI (File)

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डीआईटी यूनिवर्सिटी के मालिकों को नोटिस जारी किया है। घोटाले के संबंध में उनसे 10 दिनों के भीतर जवाब के साथ दस्तावेज दाखिल करने के लिए कहा गया है। इससे पहले मामले में सिडकुल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घोटाले में ईडी कई शिक्षण संस्थानों की संपत्तियां अटैच कर चुकी है। मामले में अभी कई शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मनी लॉन्डि्रंग के तहत जांच की जा रही है।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति घोटाले का यह मामला वर्ष 2017 में सामने आया था। आरोप था कि वर्ष 2011-12 से 2016-17 के बीच विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति की रकम अपने खातों में हासिल की है। यह छात्रवृत्ति एससी एसटी छात्रों के लिए विभाग से जारी की गई थी। मामले में एसआईटी ने जांच शुरू की तो हरिद्वार के सिडकुल और देहरादून में प्राथमिकी दर्ज की गईं। एसआईटी ने जांच में पाया कि शिक्षण संस्थानों ने सैकड़ों छात्रों के फर्जी दाखिले अपने यहां दर्शाए और इनके नाम से आई छात्रवृत्ति की रकम खुद अपने खातों में ले ली।
विज्ञापन


Uttarakhand: एसएससी परीक्षा...जांच के दायरे में आ सकते हैं डिजिटल जोन के मालिक, मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन छात्रों के दाखिले दर्शाए गए थे, उनमें से कई तो ऐसे थे जो सिर्फ पांचवीं और दसवीं तक पढ़े थे। एसआईटी ने इस प्रकरण में जांच करते हुए कुल 20 शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। वहीं 105 विभागीय अधिकारियों, कॉलेज प्रबंधन के लोगों और कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। साथ-साथ ईडी ने धन शोधन अधिनियम के तहत जांच शुरू की और एक के बाद एक शिक्षण संस्थान पर कार्रवाई शुरू हुई। इसी क्रम में अब डीआईटी के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।

2010 से 2017 तक का विवरण मांगा
ईडी ने डीआईटी से 2010 से 2017 तक का विवरण सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी के रूप में मांगा है। इनमें छात्रों के नाम, पते, बैंक खाता संख्या और इस दौरान प्राप्त हुई छात्रवृत्ति की रकम का विवरण शामिल है। यह सब नोटिस मिलने की तिथि के 10 दिनों के भीतर ईडी कार्यालय में जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed