फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Encroachment removed from 102 acres of land on the banks of rivers on the first day in state

Uttarakhand: पहले दिन नदियों के किनारे 102 एकड़ भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, वन विभाग ने शुरू किया अभियान

Fri, 02 Jun 2023 12:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Jun 2023 12:28 PM IST
सार

अभियान के पहले दिन तराई पश्चिमी वन प्रभाग में कोसी नदी के किनारे पर वन भूमि से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान, मकान और अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया। पिछले 50 दिनों में उत्तराखंड में कुल 2102 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। इसमें 450 से अधिक मजारें शामिल हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Encroachment removed from 102 acres of land on the banks of rivers on the first day in state
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग ने नदियों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के पहले दिन 102 एकड़ भूमि को खाली कराया। विभाग की ओर से कब्जे हटाने के लिए एक से 15 जून तक दूसरे चरण का अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन

नोडल अधिकारी पराग मधुकर धकाते ने बताया अभियान के तहत राज्य की 23 नदियों को चिह्नित कर वन मुख्यालय की ओर से सभी डीएफओ को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पता चला है कि कई स्थानों पर पक्के व कच्चे मकान बना लिए गए हैं। अभियान के पहले दिन तराई पश्चिमी वन प्रभाग में कोसी नदी के किनारे पर वन भूमि से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान, मकान और अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया।

विज्ञापन


कुल 102 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। इसे मिलाकर पिछले 50 दिनों में उत्तराखंड में कुल 2102 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। इसमें 450 से अधिक मजारें शामिल हैं। नोडल अधिकारी ने बताया विभाग की ओर से शुरू किया गया अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...आंखों देखी: प्रमोद ने बोला था-टाइम काट रहा हूं, फिर...सीएम सुरक्षा के कमांडो की मौत ने खड़े किए ये सवाल

वन भूमि से अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। विभाग को जानकारी मिली है कि देहरादून में सुसवा, जाखन, मालदेवता, रिस्पना, चोरखाला आदि क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हुआ है। जल्द इसे हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed