फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Emergency landing of Chief Ministers helicopter due to bad weather

उत्तराखंडः खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 15 Feb 2020 07:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Feb 2020 07:36 PM IST
सार

  • खराब मौसम के चलते रुद्रपुर में नहीं उतर पाया हेलीकॉप्टर

विज्ञापन
Uttarakhand: Emergency landing of Chief Ministers helicopter due to bad weather
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के चलते नैनीताल जिले के कैलाखान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर ने शनिवार सुबह दस बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से रुद्रपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी। 

विज्ञापन


उन्हें ऊधमसिंह नगर जिले में कई कार्यक्रमों में भाग लेना था। लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर रुद्रपुर में लैंड नहीं कर पाया। समय से नहीं पहुंचने पर सोशल मीडिया में उनका दौरा रद्द होने की चर्चा तेज हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्थिति स्पष्ट की। कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि उनका दौरा यथावत है, लेकिन खराब मौसम के चलते वह सड़क मार्ग से काठगोदाम पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं दोपहर का भोजन करने के उपरांत मुख्यमंत्री रुद्रपुर के लिए रवाना हुए। तय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद उनका रात्रि प्रवास रुद्रपुर में ही होगा। रविवार सुबह वे हवाई मार्ग से नई दिल्ली जाएंगे। रविवार रात को वह जयपुर में रुकेंगे, वहां उन्हें एक विवाह समारोह में शामिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री जयपुर से दिल्ली पहुंचेंगे। वहां राष्ट्रीय पुलिस स्मारक चाणक्यपुरी में श्रद्धांजलि और भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उनको केंद्रीय नेताओं से मिलने का कार्यक्रम भी है। 18 फरवरी को मुख्यमंत्री उत्तराखंड लौटेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed