{"_id":"5ab209f34f1c1bb0758b690b","slug":"uttarakhand-electricity-rates-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: विद्युत उपभोक्ताओं को लगा झटका, महंगी हो गई बिजली, नई दरें जाने यहां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: विद्युत उपभोक्ताओं को लगा झटका, महंगी हो गई बिजली, नई दरें जाने यहां...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल माह से प्रदेश में बिजली महंगी हो जाएगी। राज्य की विद्युत कंपनियों के टैरिफ प्रस्ताव पर बुधवार नियामक आयोग अपना फैसला सुना दिया है। बिजली की नई दरें अप्रैल माह से लागू होंगी।
विज्ञापन
नई दरों के बाद घरेलू बिजली की दरों में औसत तीन पैसे प्रति यूनिट का इजाफा हुआ है। 100 यूनिट पर पहले की तरह तीन रुपए बीस पैसे पर बिजली मिलेगी। वहीं 101 से 200 तक 3.45 रुपए प्रति यूनिट पर बिजली मिलेगी। पहले यह कीमत 3. 48 रुपए थी। 201 से 300 तक 4. 05 रुपए में बिजली मिलेगी। पहले यह कीमत 4.02 रुपए थी। 301 से 400 यूनिट खपत पर 4.21 रुपए में बिजली मिलेगी। पहले यह कीमत 4.25 रुपए थी। वहीं 401 यूनिट से ऊपर बिजली की खपत पर 4.21 रुपए पर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
राज्य की विद्युत कंपनियों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल और एसएलडीसी ने वितरण, उत्पादन और पारेषण का टैरिफ प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को दिया था। यूपीसीएल ने बिजली की दरों में लगभग 13 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव आयोग को दिया। आयोग इस प्रस्ताव पर जन सुनवाई कर सुझाव आमंत्रित कर चुका है। बिजली की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव पर ऊर्जा निगमों की राय भी ली। इसके बाद आयोग ने नई दरों का एलान किया।
विज्ञापन