फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Electricity Power cuts may start again as the heat increases

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही फिर शुरू हो सकती है बिजली कटौती, बराबर चल रहा मांग और उपलब्धता का आंकड़ा

Sat, 29 Apr 2023 03:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Apr 2023 03:17 PM IST
सार

हर साल इन दिनों 80 से 90 लाख यूनिट बिजली यूजेवीएनएल से मिलती थी, उसका आंकड़ा इन दिनों 50 लाख के आसपास है। इस वजह से 30 लाख यूनिट अतिरिक्त का बोझ यूपीसीएल पर बन गया है। इसके बावजूद यूपीसीएल ने फिलहाल सभी माध्यमों से करीब 4.3 करोड़ यूनिट बिजली का इंतजाम किया हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Electricity Power cuts may start again as the heat increases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अप्रैल में कुछ दिन की कटौती होने के बाद हालात भले संभल गए हों लेकिन मई में जैसे-जैसे बिजली की मांग बढ़ेगी, वैसे ही कटौती भी शुरू हो सकती है। वर्तमान में प्रदेश में बिजली की मांग और उपलब्धता का आंकड़ा बराबर है। यूपीसीएल के लिए इस बार एक चुनौती राज्य में यूजेवीएनएल से मिलने वाली बिजली है।

विज्ञापन


जहां आमतौर पर हर साल इन दिनों 80 से 90 लाख यूनिट बिजली यूजेवीएनएल से मिलती थी, उसका आंकड़ा इन दिनों 50 लाख के आसपास है। इस वजह से 30 लाख यूनिट अतिरिक्त का बोझ यूपीसीएल पर बन गया है। इसके बावजूद यूपीसीएल ने फिलहाल सभी माध्यमों से करीब 4.3 करोड़ यूनिट बिजली का इंतजाम किया हुआ है। इतनी ही मांग भी चल रही है। मई में बिजली की मांग और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


अब इससे आगे जितना भी मांग का आंकड़ा बढ़ेगा, उतना ही यूपीसीएल के लिए चिंता भी बढ़ती चली जाएगी। जितनी भी मांग बढ़ेगी, उतना ही आपूर्ति में परेशानी होगी। बाजार से महंगी बिजली खरीद के अलावा अब यूपीसीएल के पास शॉर्ट टर्म टेंडर का ही विकल्प बचा हुआ है। जानकारों की माने तो अगर मई में 5 करोड़ यूनिट तक मांग पहुंची तो यूपीसीएल को मजबूरन दोबारा कटौती शुरू करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Uniform Civil Code: समिति का कार्यकाल फिर बढ़ाने की तैयारी, मिले सवा लाख से अधिक सुझावों में कई बेहद दिलचस्प

27 अप्रैल को बिजली की मांग, उपलब्धता व कटौती
27 अप्रैल को प्रदेश में बिजली की कुल मांग 4.32 करोड़ यूनिट थी। इसके सापेक्ष 4.31 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध थी। इसमें राज्य पूल से 1.6 करोड़, केंद्रीय पूल से 1.6 करोड़ व अन्य माध्यमों से 90 लाख यूनिट बिजली शामिल है। बृहस्पतिवार को हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में 35 मिनट की कटौती की गई। बाकी किसी भी कस्बे, शहर, इंडस्ट्री में कोई कटौती नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed