फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Electricity in the state became cheaper due to better power purchase: UPCL

Uttarakhand: यूपीसीएल की सस्ती बिजली खरीद से प्रदेश में सस्ती हो गई बिजली, औसत दर 22 प्रतिशत तक घटाई

Tue, 19 Nov 2024 11:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

इनोवेटिव पावर परचेज स्ट्रेटजी अपनाते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में वित्तीय वर्ष 2022-23 के सापेक्ष रिकॉर्ड 22 प्रतिशत कम रेट पर शार्ट टर्म मार्केट से सस्ती बिजली खरीदी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Electricity in the state became cheaper due to better power purchase: UPCL
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

यूपीसीएल की सस्ती बिजली खरीद से प्रदेश में बिजली सस्ती हो गई है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, पिछले एक साल में यूपीसीएल की बिजली खरीद की औसत दर में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिससे उपभोक्ताओं को कम पैसा देना पड़ रहा है।

विज्ञापन

यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, इनोवेटिव पावर परचेज स्ट्रेटजी अपनाते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में वित्तीय वर्ष 2022-23 के सापेक्ष रिकॉर्ड 22 प्रतिशत कम रेट पर शार्ट टर्म मार्केट से सस्ती बिजली खरीदी गई है। पूर्व के 6.86 रुपये प्रति यूनिट के सापेक्ष बिजली खरीद की दर घटकर 5.35 रुपये प्रति यूनिट पर आ गई है। एफपीपीसीए की मद में भी उपभोक्ताओं को पिछले कुछ माह में 324 करोड़ का लाभ हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident:  घायल की हालत में सुधार, बातों पर दे रहा प्रतिक्रिया...उस काली रात का सिद्धेश ही गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के मुताबिक, वर्तमान में बिजली की मांग करीब चार करोड़ यूनिट है। इसके सापेक्ष 3.15 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। बाकी करीब 70 लाख यूनिट बिजली बाजार से खरीदी गई है। ऐसे में मंगलवार को कहीं भी बिजली कटौती नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed