फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand elections: BSP released list of 37 candidates, ticket to state president Sheeshpal Singh from Jwalapur seat

उत्तराखंड चुनाव: बसपा ने जारी की 37 प्रत्याशियों की सूची, प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह को ज्वालापुर सीट से टिकट

Wed, 19 Jan 2022 01:37 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 19 Jan 2022 01:37 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश के बाद पार्टी कार्यालय प्रभारी धर्मसिंह की ओर से प्रत्याशियों की यह सूची जारी की गई है। अभी 33 सीटों को लेकर पार्टी को दूसरी सूची जारी करनी है।

विज्ञापन
Uttarakhand elections: BSP released list of 37 candidates, ticket to state president Sheeshpal Singh from Jwalapur seat
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 37 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह को जहां ज्वालापुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं भगवानपुर सीट पर एक बार फिर पार्टी ने कांग्रेस विधायक ममता राकेश के खिलाफ उनके देवर सुबोध राकेश को टिकट दिया है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश के बाद पार्टी कार्यालय प्रभारी धर्मसिंह की ओर से प्रत्याशियों की यह सूची जारी की गई है। अभी 33 सीटों को लेकर पार्टी को दूसरी सूची जारी करनी है।
विज्ञापन


भगवानपुर में फिर हो सकती है देवर-भाभी की जंग
बहुजन समाज पार्टी की 37 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के साथ ही एक बार फिर भगवानपुर विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। यहां वर्तमान में कांग्रेस की ममता राकेश विधायक हैं जबकि इस बार उनके देवर सुबोध राकेश भाजपा छोड़कर बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भगवानपुर विधानसभा सीट राकेश परिवार के पास रही है। परिसीमन के बाद 2007 में बनी भगवानपुर सीट से बसपा सुरेंद्र राकेश ने भाजपा के चंद्रशेखर को 4133 वोटों से हराया था। 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा के सुरेंद्र राकेश फिर चुनाव जीते। सुरेंद्र राकेश 36,828 वोट हासिल कर 30,047 वोट पाने वाले कांग्रेस के सत्यपाल सिंह को 6781 के अंतर से हरा दिया था। सुरेंद्र राकेश का निधन होने के बाद इस सीट पर उनकी पत्नी ममता राकेश पहले उपचुनाव चुनाव लड़ी और जीती। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने ममता राकेश को उम्मीदवार बनाया और भाजपा ने उनके देवर सुबोध राकेश को टिकट दिया।

देवर-भाभी के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। ममता राकेश ने इस चुनाव में 44882 वोट हासिल किए थे जबकि उनके देवर सुबोध राकेश ने 42369 वोट मिले। भाभी ने देवर को 2513 यानी 2.70 प्रतिशत वोटों के अंतर से हरा दिया था। इस बार हालांकि अभी तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है लेकिन बसपा ने फिर भगवानपुर से चुनाव मैदान में ममता राकेश के देवर सुबोध राकेश को उतार दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार भी भगवानपुर सीट पर दिलचस्प मुकाबला हो सकता है।

हरिद्वार की तीन सीटों पर प्रत्याशी का इंतजार
बहुजन समाज पार्टी वैसे तो सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है लेकिन पार्टी के आला नेताओं का ज्यादातर फोकस हरिद्वार जिले में देखने को मिल रहा है। दरअसल, बसपा के लिए हरिद्वार जिला जीत की सुनहरी यादों से भरा हुआ है। इस बार पार्टी ने इसी जिले पर सबसे ज्यादा फोकस किया है। हरिद्वार की कुल 11 में से आठ विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। हरिद्वार शहर, बीएचईएल रानीपुर और रुड़की विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का इंतजार है। खुद पार्टी के अध्यक्ष हरिद्वार जिले से ही चुनाव मैदान में उतरे हैं।

किस सीट पर कौन प्रत्याशी

विधानसभा सीट - प्रत्याशी का नाम
गंगोत्री - बुद्धिलाल
बदरीनाथ - मुकेश कौशवाल
थराली - गीतेश कोशियाल
कर्णप्रयाग - भरतलाल शाह
केदारनाथ - प्रवीण प्रधान
रुद्रप्रयाग - दीपक आनंद
चकराता - भीष्म दत्त वर्मा
विकासनगर - अशोक सिंह
सहसपुर - योगराज
मसूरी - अशोक पंवार
डोईवाला - धीर सिंह बिष्ट
ऋषिकेश - बृज मोहन राजभर
ज्वालापुर - शीश पाल सिंह
भगवानपुर - सुबोध राकेश
झबरेड़ा - आदित्य बृजवाल
पिरान कलियर - सुरेंद्र सैनी
मंगलौर - सरवत करीम अंसारी
खानपुर - रविंद्र पनियाला
लक्सर - मोहम्मद शहजाद
हरिद्वार ग्रामीण - दर्शन लाल शर्मा
यमकेश्वर - जोगेंद्र भारती
पौड़ी - राकेश गौडशाली
श्रीनगर - उमेर अंसारी
चौबट्टाखाल - अर्जुन लाल
गंगोलीहाट - दिनेश कुमार
द्वाराहाट - अरन्नद बल्लभ सती
सोमेश्वर - जगदीश
जागेश्वर- नारायण राम
चंपावत - राकेश वर्मा
भीमताल - भुवन आर्या
रामनगर - हेम भट्ट
हल्द्वानी - जितेंद्र कुमार
कालाढूंगी - सुंदर आर्य
जसपुर - अजय अग्रवाल
काशीपुर - गगन काम्बोज
गदरपुर - जसवंत चौहान
सितारगंज - रविंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed