उत्तराखंड चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की 10 और प्रत्याशियों की सूची, पार्टी जारी कर चुकी है 61 प्रत्याशियों के नाम
आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि जल्द ही बची हुईं सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने कुल 61 उम्मीदवार अभी तक मैदान में उतार दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने यह सूची जारी की है। अब तक पार्टी 61 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि जल्द ही बची हुईं सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने कुल 61 उम्मीदवार अभी तक मैदान में उतार दिए हैं। क्षेत्र में आप प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को रूबरू करा रहे हैं।
किस सीट पर कौन प्रत्याशी
बदरीनाथ भगवती प्रसाद मंडोली
कर्णप्रयाग दयाल सिंह बिष्ट
रुद्रप्रयाग किशोरी नंदन डोभाल
नरेंद्रनगर पुष्पा रावत
प्रतापनगर सागर भंडारी
चकराता दर्शन डोभाल
हरिद्वार संजय सैनी
रुड़की नरेश प्रिंस
पिथौरागढ़ चंद्रप्रकाश पुन्हेड़ा
गंगोलीहाट बबीता चंद