{"_id":"61dd71ed06e444779c2fc7b4","slug":"uttarakhand-elections-1-58-lakh-new-voters-added-in-the-state-preparations-are-being-done-in-view-of-kovid","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव: प्रदेश में 1.58 लाख नए मतदाता जुड़े, कोविड को देखते हुए हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव: प्रदेश में 1.58 लाख नए मतदाता जुड़े, कोविड को देखते हुए हो रही तैयारी
Tue, 11 Jan 2022 05:33 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, देहरादून
एएनआई, देहरादून
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 11 Jan 2022 05:33 PM IST
सार
उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव की तैयारी हो रही है। पूरी मतदान प्रक्रिया इसी का पालन करते हुए की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कोरोना महामारी को देखते हुए तैयारी की जा रही है। यह जानकारी राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 1.58 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव की तैयारी हो रही है। पूरी मतदान प्रक्रिया इसी का पालन करते हुए की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि इस बार 1.58 लाख मतदाता नए जुड़े हैं, जो पहली बार मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। इस बार 11,647 मतदान बूथ बनेंगे, जो पिछली बार से लगभग 500 ज्यादा हैं। इस बार 81 लाख मतदाता वोट देंगे, जिनमें से 42 लाख पुरुष और 39 लाख महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन