फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election Commission deployed officers to review Pre-SIR action in case of negligence

उत्तराखंड: प्री एसआईआर की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने अपने अफसर मैदान में उतारे, लापरवाही की तो सीधे कार्रवाई

Sun, 22 Feb 2026 08:15 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Feb 2026 08:15 AM IST
सार

प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से लगातार मतदाताओं की मैपिंग का काम चल रहा है। अब तक यह आंकड़ा 81 प्रतिशत पार हो चुका है, लेकिन मैदानी जिलों में नतीजे उत्साहजनक नहीं हैं। इसलिए चुनाव आयोग ने अपने अफसरों को मैदान में उतार दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election Commission deployed officers to review Pre-SIR action in case of negligence
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले चल रही मतदाता मैपिंग की समीक्षा के लिए अब चुनाव आयोग ने अपने चार अफसरों को मैदान में उतार दिया है। वहीं, जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बीएलओ को अतिरिक्त स्टाफ दें ताकि मैपिंग जल्द हो जाए। उधर, आयोग ने मैपिंग में सुस्ती दिखाने वाले बीएलओ को चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अपने चार वरिष्ठ अफसरों को मैदान में उतार दिया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को देहरादून, हरिद्वार व पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी को उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पहली जांच रिपोर्ट को अधूरी माना फिर जांच के निर्देश, कम कीमत पर लकड़ी बिक्री का मामला
Trending Videos

जिलाधिकारी रोजाना की रिपोर्ट लेंगे
सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्री एसआईआर की रोजाना की रिपोर्ट लेंगे। जिन जगहों पर बीएलओ को दिक्कत आ रही है, वहां अतिरिक्त स्टाफ भी दिया जाएगा। सभी ईआरओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह अपने स्तर पर समीक्षा करेंगे।

लापरवाही की तो सीधे कार्रवाई
प्रदेश में वैसे तो अप्रैल में एसआईआर शुरू होना है लेकिन इससे पहले प्री एसआईआर के तहत जो मैपिंग हो जाएगी, उससे आसानी हो जाएगी। लिहाजा, चुनाव आयोग का जोर इस बात पर है कि पूरी चुस्ती के साथ मैपिंग का काम किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम पहले ही ये चेतावनी दे चुके हैं कि लापरवाही करने वालों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि कुछ बीएलओ को चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed