{"_id":"61ff6b7fd55d1b282435f2e6","slug":"uttarakhand-election-2022-rahul-gandhi-gives-a-crossroads-speech-in-parliament-says-kailash-vijayvargiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: संसद में भी बीच चौराहे वाला भाषण देते हैं राहुल बाबा- कैलाश विजयवर्गीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: संसद में भी बीच चौराहे वाला भाषण देते हैं राहुल बाबा- कैलाश विजयवर्गीय
Sun, 06 Feb 2022 12:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:20 PM IST
सार
पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी संसद में भी विदेश नीति और सैनिकों के शौर्य, बलिदान पर सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के धर्मनगरी पहुंचने से पहले उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल बाबा संसद में भी बीच चौराहे वाला भाषण देते हैं। उन्हें राजनीतिक मंच और संसद में दिए जाने वाले भाषण के ही अंतर का पता नहीं है। उनके संसद में दिए जाने वाले भाषण पर अमेरिका जैसे देश भी सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
विदेश नीति और सैनिकों के शौर्य, बलिदान पर सवाल उठाते हैं राहुल गांधी
प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी संसद में भी विदेश नीति और सैनिकों के शौर्य, बलिदान पर सवाल उठाते हैं। उन्हें बोलने के दौरान यह याद रखना चाहिए कि वह संसद में बोल रहे हैं। किसी राजनीतिक मंच पर नहीं। वह कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं तो कभी न्याय पालिका पर। उनकी ओर से उठाए जाने वाले सवालों से देश के संविधान पर ही अंगुली उठती है। देश को शर्मिंदगी महसूस होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कांग्रेस के नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करके मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रहे हैं। जबकि यहां कोई मुस्लिम यूनिवर्सिटी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वह पश्चिम बंगाल के चुनाव में थे तो उनके ऊपर 20 बार से अधिक हमले हुए और वह हमले उसी क्षेत्र में हुए जहां विशेष समुदाय के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य भले ही छोटा हो, पर वह देश की संस्कृति और संस्कार के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिर से मोदी और धामी के सुरक्षित हाथों में प्रदेश की बागडोर होनी जरूरी है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, विरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।