फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 : Pritam singh and Kishore upadhyay comment on Harish rawat says It is too late, to coming

उत्तराखंड चुनाव 2022: प्रीतम और किशोर ने हरीश पर साधा निशाना, कहा- ‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते’

Wed, 22 Sep 2021 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 Sep 2021 10:10 AM IST
सार

प्रीतम सिंह ने एक दलित के उत्तराखंड के सीएम बनने की हरीश रावत की इच्छा पर निशाना साधा है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी हरीश रावत का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 : Pritam singh and Kishore upadhyay comment on Harish rawat says It is too late, to coming
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस में दिग्गजों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पूर्व सीएम हरीश रावत के बीच चल रहा शीत युद्ध एक बार फिर सतह पर आता दिख रहा है। हरीश रावत के एक बयान के बहाने प्रीतम और किशोर ने उन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


जन आशीर्वाद रैली: रुड़की में ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में शमिल हुए सीएम, फिर निकाली रैली
विज्ञापन


हरीश रावत की इच्छा पर निशाना साधा
प्रीतम सिंह ने एक दलित के उत्तराखंड के सीएम बनने की हरीश रावत की इच्छा पर निशाना साधा है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा है कि जरूर बनना चाहिए था, 2002 में बनना चाहिए था, 2012 और 2013 में भी बनना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं प्रीतम सिंह ने कहा है कि ‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते।’ सियासी जानकार प्रीतम सिंह के इस बयान को हरीश रावत पर तंज के तौर पर देख रहे हैं।
 

हार का ठिकरा मेरे सिर फोड़ दिया गया: किशोर उपाध्याय

उधर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी हरीश रावत का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। किशोर का कहना है कि वर्ष 2017 का चुनाव हम क्यों हारे, आज तक इसकी समीक्षा नहीं हुई है।

मैं तो सीधा-साधा आदमी हूं...
अब जब 2022 का चुनाव सामने है तो उसकी विवेचना होनी चाहिए। मैं तो सीधा-साधा आदमी हूं, उस हार का ठिकरा मेरे सिर फोड़ दिया गया। 

कभी हरीश रावत के होते थे खास
पार्टी के दो ध्रुव प्रीतम सिंह और किशोर उपाध्याय एक दौर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खेमे के प्रमुख नेताओं में से थे। लेकिन वर्तमान में प्रीतम पार्टी के एक नए ध्रुव हैं। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किशोर उपाध्याय भी पार्टी में एक ध्रुव माने जाते हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि समय के साथ ये दोनों नेता हरीश रावत से दूर होते चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed