फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: National President JP Nadda will start BJP Vijay Sankalp Yatra today

Uttarakhand Election 2022 : कड़ाके की सर्दी होने के बाद भी पहुंचे कार्यकर्ता, शंख ध्वनि के साथ जेपी नड्डा ने किया विजय संकल्प यात्रा का आगाज

Sat, 18 Dec 2021 05:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Dec 2021 05:41 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 18 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक पूरे प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से किए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा लेकर जनता के बीच जाएगी।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: National President JP Nadda will start BJP Vijay Sankalp Yatra today
विजय संकल्प यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2022 के चुनाव को लेकर भाजपा दो चरणों में विजय संकल्प यात्रा की आयोजित करने वाली है। इसी क्रम में शनिवार को हरिद्वार से यात्रा की शुरुआत कर दी गई है। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गढ़वाल मंडल की यात्रा का आगाज किया। इस दौरान शंख ध्वनि से यात्रा का आगाज किया गया। यहीं से जेपी नड्डा का रोड शो भी निकाला गया।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान चलते हुए रथ पर ही जेपी नड्डा ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने उत्तराखंड में भाजपा को आशीर्वाद देने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम डबल इंजन की सरकार लगाकर उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, जिसके लिए भाजपा पूरी तरह से संकल्पित है। वहीं इससे पहले पंडितों ने शंख ध्वनि से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सर्दी होने के बाद भी बड़े जोश के साथ पहुंचे कार्यकर्ता 
इस दौरान नगर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी की रैली में उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के लोग पहुंचे थे, लेकिन यहां हो रही रैली  में केवल हरिद्वार शहर के लोग इतने आ गए हैं कि यहां मैदान भी कम पड़ गया है। कहा कि कांग्रेस ने 50 साल में हरिद्वार को क्या दिया। कुछ लोगों ने भूपतवाला में राजकीय डिग्री कॉलेज न चले, इसके लिए पूरे जोर लगाए गए लेकिन अब वहां डिग्री कॉलेज चल रहा है। कहा कि इस बार हरिद्वार शहर से भाजपा पिछली बार से भी अधिक वोटों से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम खराब और कड़ाके की सर्दी होने के बाद भी भाजपा के कार्यकर्ता बड़े जोश के साथ पंत दीप पार्किंग पर होने वाली रैली में पहुंचे। 19 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा के दौरान भाजपा डबल इंजन सरकार के कार्यों पर जनता से आशीर्वाद मांगेगी। पूरे प्रदेश में संकल्प यात्रा 4500 किमी की दूरी तय करेगी।

प्रदेश के लिए एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत
भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 18 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक पूरे प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से किए गए विकास कार्यों को लेखा जोखा लेकर जनता के बीच जाएगी। केंद्र सरकार ने जहां प्रदेश के लिए एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की है।

उत्तराखंड चुनाव 2022: आप ने छेड़ा नए जिलों का राग तो भड़की सियासत की आग, पहले हरीश रावत ने भी किया था एलान
वहीं प्रदेश सरकार ने रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, रिवर्स पलायन, गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी, सैन्य धाम समेत कई काम किए हैं। पूरे प्रदेश में 4500 किमी की विजय संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें गढ़वाल मंडल में 2660 और कुमाऊं मंडल में 1890 किमी की दूरी तय की जाएगी। 2017 में लगी आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने कार्यक्रम तय किए हैं। इस दौरान लोगों को डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकारों के कार्यकाल की नाकामी को भी जनता की अदालत में उठाएंगे। कांग्रेस की करतूतों का पर्दाफाश किया जाएगा। यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री व संगठन के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इस मौके पर विजय संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, डॉ. देवेंद्र भसीन, सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राजीव तलवार, हरीश जोशी, संजीव वर्मा आदि उपस्थित थे। 

जनता की राय से तैयार होगा भाजपा का संकल्प पत्र

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए प्रदेश के लोगों की राय से संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर सुझाव पेटी रखी जाएगी। इसके अलावा विजय संकल्प यात्रा के दौरान भी एलईडी रथों पर भी संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटी रखी जाएगी।

साथ ही हर वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर पार्टी के नेता सुझाव भी लेंगे। कांग्रेस अपनी हर सभा में एक ही मुद्दा जोर से उठाती रही है कि सूबे में प्रत्येक चुनाव में परिवर्तन का चलन है, लेकिन भाजपा पर डबल इंजन सरकार के कार्यों पर 2017 से भी बढ़ी जीत हासिल कर सत्ता में आएगी।

गढ़वाल के लिए 41 एलईडी रथों को किया रवाना
विजय संकल्प रैली के लिए भाजपा ने गढ़वाल मंडल के लिए 41 एलईडी रथ (प्रचार वाहन) रवाना किए। शुक्रवार को घंटाघर के समीप पटेल पार्क से भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि साढ़े चार साल में केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये की योजनाएं उत्तराखंड को दी हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के विजय संकल्प यात्रा के तहत एलईडी रथों को हर विधानसभा क्षेत्र में भेजा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed