फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand election 2022 Manish Sisodia in uttarakhand: today public meeting in almora

Manish Sisodia in Uttarakhand: अल्मोड़ा और भवाली में सिसोदिया ने की जनसभा, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनता से किया संवाद

Fri, 17 Dec 2021 10:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Dec 2021 10:34 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का कुमाऊं दौरा तय किया गया है। सिसोदिया कुमाऊं में हल्द्वानी, भवाली, अल्मोड़ा और बागेश्वर के गरुड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 Manish Sisodia in uttarakhand: today public meeting in almora
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित किया। सिसोदिया ने यहां कुमाऊं की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनता से संवाद किया। 

विज्ञापन


जनता झाड़ू उठाकर भाजपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ करे : सिसोदिया
रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की जनसभा में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा और कांग्रेस को प्रदेश विरोधी बताते हुए कहा कि जनता इस बार झाड़ू उठाकर इन दोनों दलों का सूपड़ा साफ करे। सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में 57 हजार पद खाली हैं। ऐसे में बिना कर्मचारियों के सरकार कैसे चलेगी। पिछले पांच वर्षों से भाजपा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार कर रही है और मुख्यमंत्रियों ने घोषणाओं के सिवाय कुछ नहीं किया। भाजपा ने पांच वर्षों में 1100 घोषणाएं कीं और सौ घोषणाओं पर शासन से आदेश पारित हुए।
विज्ञापन


Uttarakhand Elelction 2022: चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे मनीष सिसोदिया, कहा- इस बार शिक्षा के नाम पर पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार कहती है कि पैसा नहीं है जबकि उत्तराखंड में हर चीज से सरकार टैक्स वसूल रही है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड में शासन किया लेकिन कोई भी सरकार एक भी बेहतर स्कूल नहीं खोल पाई है। उत्तराखंड में जनता आप को चुनती है तो 300 यूनिट बिजली फ्री देने, महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह और रोजगार नहीं मिलने तक युवाओं को 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता, 1 लाख लोगों को रोजगार और उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में ईमानदारी से राजनीति कर दिल्ली को घाटे से उबारा है और लोगों को फ्री बिजली, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर दिए हैं। उसी तरह उत्तराखंड को भी उबारा जाएगा।

अपने वोट की ताकत से अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बदलें: सिसोदिया
अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर चोट करते हुए कहा कि आम जनता वोट की ताकत से अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बदल सकती है। आम आदमी को ऐसा करना भी चाहिए। वह शुक्रवार को अल्मोड़ा के एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में तीन सीएम बदले लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव नहीं ला सकी। अगर लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था देती तो सीएम नहीं बदलना पड़ते। उन्होंने दावा किया कि आप की सरकार ने पांच साल के भीतर जो दिल्ली में कर दिया वह भाजपा और कांग्रेस की सरकार पिछले 70 सालों में नहीं कर सकी। दिल्ली में काम की राजनीति करने के बाद ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में भी चार गारंटी कार्ड की घोषणा की। यही गारंटी दिल्ली में पूरी की गई हैं और आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड में भी इन्हें पूरा किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उपेक्षा के कारण सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं वहीं दिल्ली में सरकारी स्कूलों की दशा इतनी बेहतर कर दी गई है कि लोग प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को 325 करोड़ का बजट देती है जबकि प्रदेश सरकार को 25 हजार करोड़ का बजट दिया जाता है इसके बाद भी सरकार कर्ज में क्यों है यह जनता को सोचना होगा। उनका कहना था पांच साल पहले दिल्ली की सरकार घाटे में थी आज फायदे में है। उन्होंने जनता से अपील की वह एक बार आप को उत्तराखंड में सरकार बनाने का मौका दें। दिल्ली की तरह उनके एक- एक पैसे को उनके विकास में लगाया जाएगा। 


सिर्फ घोषणाएं कर रहे सीएम, विकास नहीं 
भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए सिसोदिया ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन विकास नहीं दिख रहा है। धामी ने पिछले डेढ़ माह में 1100 घोषणाएं कीं और आदेश 100 के दिए हैं, उनमें से भी कोई पूरा नहीं हुआ। आप के रूप में जनता को विकल्प मिल गया है और जतना इस विकल्प को अपनाने के लिए तैयार भी है। मनीष सिसोदिया के स्वागत में एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया। आप ने छात्राओं को ट्रॉफी दी जिसमें मनीष सिसोदिया के हस्ताक्षर थे। स्कूल के शिक्षकों ने इसके लिए मनीष सिसोदिया का आभार जताया। कार्यक्रम स्थल पर मनीष सिसोदिया का स्वागत कुमाऊंनी छोलिया नृत्य से किया गया। कई लोगों ने कविता के माध्यम से प्रदेश में विकास की दुर्दशा को भी व्यक्त किया। सोमेश्वर, अल्मोड़ा, द्वाराहाट, रानीखेत आदि विधानसभाओं के प्रभारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

उत्तराखंड के इतिहास में धामी से बड़ा घोषणा वीर कोई नहीं : कोठियाल
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में मुख्यमंत्री धामी से बड़ा घोषणावीर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक चुनावी घोषणा कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। आरटीआई से मिली सूचना से खुलासा हुआ कि 1090 घोषणाओं में से 163 का ही शासनादेश हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में कर्नल अजय कोठियाल ने घोषणाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी जब से मुख्यमंत्री बने हैं। तब से लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। कोठियाल ने कहा कि हल्द्वानी के आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गोनियां ने सीएम की घोषणाओं को लेकर आरटीआई के जरिये जो जानकारी मांगी थी उससे बड़ा खुलासा हुआ है। सत्ता संभालने के बाद धामी अब तक 1090 से ज्यादा घोषणाएं कर चुके हैं, लेकिन अभी तक मात्र 163 के शासनादेश जारी हुए हैं। कर्नल कोठियाल ने कहा कि जनता को गुमराह करने के बजाय बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, सख्त भू-कानून पर कुछ कर धामी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed