फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: JP Nadda will come to Dehradun on 26th, will take feedback of every seat

Uttarakhand Election 2022: जेपी नड्डा 26 को आएंगे देहरादून, एक-एक विस सीट का लेंगे फीड बैक

Mon, 20 Dec 2021 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Dec 2021 01:02 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने इस दौरे में कोई जनसभा या रोड शो नहीं करेंगे। उनका पूरा फोकस 70 विधानसभा सीटों में पार्टी की चुनावी तैयारियों का पता लगाना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: JP Nadda will come to Dehradun on 26th, will take feedback of every seat
जेपी नड्डा - फोटो : instagram/jpnaddaofficial

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में संगठन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद मोर्चे पर उतरने जा रहे हैं। वह 26 दिसंबर को देहरादून आएंगे।

विज्ञापन


पूरी तरह से इस सांगठनिक दौरे में नड्डा एक-एक सीट पर पार्टी, विधायक और टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों के दमखम की जमीनी हकीकत का पता लगा सकते हैं। यह फीडबैक उन्हें पिछले करीब तीन महीने से विधानसभा क्षेत्रों में डेरा जमाए संयोजक, प्रभारी और विस्तारक के साथ जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी से मिलेगा। हर विधानसभा में करीब छह समर्पित सदस्यों की इस टीम को नड्डा की बैठक में शामिल होने को कह दिया गया है। 
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: हर वक्त कम निधि की चर्चा... लेकिन जो मिला वह भी नहीं खर्चा, खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा अपने इस दौरे में कोई जनसभा या रोड शो नहीं करेंगे। उनका पूरा फोकस 70 विधानसभा सीटों में पार्टी की चुनावी तैयारियों का पता लगाना है। साथ वह पार्टी विधायक और टिकट के दावेदारों के दमखम को लेकर जानकारी ले सकते हैं, ताकि जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश पूरी हो सके। विधानसभा क्षेत्रों के मोर्चे पर उतारी गई टीम को एकदम ठोस और पुख्ता रिपोर्ट देने को कहा गया है। बैठक में नड्डा प्रदेश और विधानसभा सीट पर विरोधी पार्टी की चुनावी रणनीति, उनके उठाए जा रहे मुद्दे और संभावित दावेदारों को लेकर भी जानकारी लेंगे। वह पार्टी नेतृत्व को चुनाव प्रचार की टिप्स भी दे जाएंगे और बूथ स्तर पर पार्टी की सभी जरूरी तैयारी पूरी करने के निर्देश देंगे।

बैठक के बाद कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय हो सकते हैं 
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर सकता है, जिनमें कोई उलझन या शंका नहीं है। इनमें कुछ मंत्री और वरिष्ठ विधायक भी हो सकते हैं। हालांकि संकेत हैं कि पार्टी चुनाव आचार संहिता के बाद ही उम्मीदवारों की पहली सूची सावर्जनिक करेगी।

चुनाव प्रचार की रणनीति भी परखेंगे नड्डा
 प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की रणनीति भी परखेंगे। वह जानेंगे किस विधानसभा क्षेत्र में कौन सा मुद्दा प्रमुख है और उस पार्टी की प्रचार की क्या रणनीति होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी 26 दिसम्बर को देहरादून आएंगे। उनका यह दौरा पूरी तरह से सांगठनिक गतिविधि से जुड़ा है। इस दौरे में कई बैठकें लेंगे। हर विधानसभा की समीक्षा करेंगे।
मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

23 दिसंबर को दो दिनी दौरे पर उत्तराखंड आएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

23 दिसंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा पूरी टीम के साथ उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर आएंगे। वह जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा तय किया गया है।

23 दिसंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त शाम चार बजे देहरादून पहुंचेंगे। इसी दिन शाम पांच बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश के सभी डीएम और एसएसपी समेत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। 24 दिसंबर को मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद चुनाव व्यय निगरानी अधिकारी, मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। फिर प्रेस वार्ता कर वापस दिल्ली लौटेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने उनके दौरे की पुष्टि की है।

उत्तराखंड में बढ़ी युवा मतदाताओं की संख्या
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में और अधिक संख्या में युवा मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से नवंबर में चलाई गई विशेष मुहिम में बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण कराकर अपना वोट बनवाया है। दरअसल अक्तूबर में निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। इसके साथ ही 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच विशेष अभियान चलाने की घोषणा की गई थी। निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान चलाने के साथ ही करीब ढाई लाख नए युवा मतदाता जोड़ने पर भी फोकस किया।

विभाग के मुताबिक इस एक माह में करीब चार लाख एंट्री हुई हैं, जिसमें नए मतदाता जोड़ने के साथ ही मतदाता डिलीट होने और पते आदि के संशोधन शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन चार लाख में करीब डेढ़ लाख के बीच युवा मतदाता हो सकते हैं। हालांकि निर्वाचन विभाग की ओर से जनवरी में मतदाता सूची प्रकाशन होने के बाद ही असल युवा मतदाताओं की संख्या स्पष्ट हो पाएगी। पुरानी मतदाता सूची के मुताबिक, उत्तराखंड में कुल 78,46,000 मतदाता थे। माना जा रहा है कि नई सूची में इनकी संख्या 80 लाख के आसपास हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed