{"_id":"61ffc8620dc6e51f61174f99","slug":"uttarakhand-election-2022-in-dharchula-election-meeting-cm-dhami-remembered-his-childhood-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022 : धारचूला चुनावी सभा में सीएम धामी ने किया बचपन के दिनों को याद, प्रभावितों को दी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022 : धारचूला चुनावी सभा में सीएम धामी ने किया बचपन के दिनों को याद, प्रभावितों को दी उम्मीद
Sun, 06 Feb 2022 06:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 06 Feb 2022 06:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत धारचूला में बेहतर संचार सुविधा के लिए नेटवर्क का विस्तार होगा। जनता को यातायात सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को धारचूला में चुनावी सभा में कहा कि आपदा प्रभावित सभी परिवारों का सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बचपन में कई बार धारचूला आए हैं। और इस क्षेत्र से उनका विशेष लगाव हैं। मुख्य बाजार में आयोजित चुनावी सभा में सीएम ने कहा कि छलमा छिलासों के जो परिवार छूट गए हैं, उनका प्राथमिकता से पुनर्वास किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने तल्ला दर गांव के आपदा प्रभावितों को भी प्राथमिकता के आधार पर पुनर्वासित करने की बात कही। सीएम के अनुसार धारचूला में काली नदी से सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण के लिए 76 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। उन्होंने धारचूला में बालिका छात्रावास बनाने के साथ ही अस्कोट आईटीआई में संचालित ट्रेडों को धारचूला में ही खोलने की बात कही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के काफिले पर हमला, प्रचार के लिए रुद्रपुर गई थीं अभिनेत्री
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत धारचूला में बेहतर संचार सुविधा के लिए नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। जनता को यातायात सुविधा का लाभ मिले इसके लिए गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, धन सिंह धामी, बसंत जोशी, विस प्रभारी लोकेश भट्ट, डीडीहाट नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल आदि थे।