उत्तराखंड चुनाव 2022: हरीश रावत बोले- भाजपा में अस्थिरता की स्थिति, कई नेता कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल
Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत ने कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़ चुके थे वे वापस आना चाहते हैं। भाजपा के भी कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में चुनाव से पहले दल बदल को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा में अस्थिरता की स्थिति है। जो लोग कांग्रेस छोड़ चुके थे वे वापस आना चाहते हैं और साथ ही भाजपा के भी कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। हम कांग्रेस में इतने लोग नहीं ले सकते, लेकिन जो योग्य हैं, हम उन्हें ले लेंगे।
उत्तराखंड: पीएम मोदी की यात्रा से पहले केदारनाथ पहुंचे हरीश रावत, लगाए जा रहे सियासी मायने
Those who had left the party want to come back, & many from BJP also want to join Congress. There is a situation of instability in BJP. Many people (want to join Congress)... can't take so many, but those who are worthy, we will take them: Congress leader Harish Rawat pic.twitter.com/IpgZI66Fss
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 26, 2021
24 घंटे में हरीश रावत ने फिर की हरक से फोन पर बात
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से बातचीत की। मौका था पिटकुल में धरना दे रहे युवाओं से मिलने का। पूर्व सीएम हरीश रावत पिटकुल में धरना दे रहे युवाओं से मिलने पहुंचे। करीब 120 युवा चयनित होने के बाद भी नियुक्ति न देने के विरोध में धरना दे रहे हैं।
उनका कहना था कि लगातार मांग करने के बाद भी कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सीधे ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत को फोन मिलाया। उन्होंने कहा कि इतने युवा चयनित होने के बाद भी नियुक्ति के लिए तरस रहे हैं। इस पर मंत्री हरक ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने ऊर्जा मंत्री से कहा कि वह इन युवाओं के साथ बैठकर बातचीत करें और इनकी समस्या का समाधान निकालें।