फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Harak Singh Rawat Comment on Harish Rawat about Rebel Leaders

हरक का हरीश रावत पर पलटवार: डेनिस शराब पिलाकर नौजवानों का भविष्य खराब करने वाले माफी मांगें

Wed, 13 Oct 2021 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Oct 2021 10:55 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे की कांग्रेस में घरवापसी के सवाल पर हरीश रावत ने कहा था कि उनकी सरकार को गिराने का जिन लोगों ने महापाप किया था, उन्हें बिना माफी के कांग्रेस में एंट्री नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Harak Singh Rawat Comment on Harish Rawat about Rebel Leaders
हरीश रावत/हरक सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बागियों को महापापी पुकारे जाने पर बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डेनिस शराब पिलाकर नौजवानों का भविष्य खराब करने वालों को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे की कांग्रेस में घरवापसी के सवाल पर हरीश रावत ने कहा था कि उनकी सरकार को गिराने का जिन लोगों ने महापाप किया था, उन्हें बिना माफी के कांग्रेस में एंट्री नहीं दी जाएगी। हरीश रावत के इस कड़े बयान पर हरक सिंह की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। बुधवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में हरक सिंह रावत ने सवाल दागा कि सही मायने में किसने पाप किया? वह बोले, मुझे कहना नहीं चाहिए, हरीश भाई मुझे मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


बागियों को रावत की खरी-खरी: मेरी सरकार गिराने वाले महापापी, बिना माफी कांग्रेस में एंट्री नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनिस जहरीली शराब पिलाकर उत्तराखंड के नौजवानों का भविष्य किसने खराब किया? सही मायने में ऐसे लोगों को माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने देवभूमि जैसे राज्य में जहर पिलाने का काम किया। डेनिस शराब के बारे में सारा उत्तराखंड जानता था। मैं अपनी जनसभा में पूछता था कि ये डेनिस क्या है? मुझे खुद नहीं पता था, डेनिस क्या है? लोगों ने कहा कि डेनिस शराब का एक ब्रांड है।

हरक ने कहा, मुझे बड़ा दुख है कि हरीश भाई ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने हरीश रावत पर तंज किया कि पंजाब में भी वह इस तरह की बातें कर चुके हैं। वहां वह हश्र देख चुके हैं। उत्तराखंड में भी वह इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरीश भाई उम्र में बड़े हैं। वह उनकी इज्जत करते हैं। लेकिन वह मजबूर करेंगे तो उन्हें भी कहना पड़ेगा। 

किसी ने एप्लीकेशन नहीं दे रखी है

माफी मांगने पर ही कांग्रेस में एंट्री के हरीश रावत के बयान पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि वह ऐसे कह रहे हैं, जैसे हरीश भाई को एप्लीकेशन दे रखी है। 

हरीश रावत ने ये कहा था
वर्ष 2016 में सदन पटल पर पैसों में बिककर जिन लोगों ने मेरी सरकार गिराई, वे लोग महापापी हैं। ये लोग जब तक सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे, मेरे रहते कांग्रेस में उनकी एंट्री नहीं हो सकती।

हरक को हरीश रावत ने दिया जवाब
मदिरा के डेनिश ब्रांड पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, सरकारों के ऊपर डेनिश प्रेम आज भी बरकरार है। उत्तराखंड में वाइन शॉप से लेकर सीएसडी कैंटीनों में भी धड़ल्ले से डेनिश बिक रही है। बस अंतर इतना है, 2016 की डेनिश में उत्तराखंड फसलों का सार शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed