फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Election 2022 : General VK Singh reached Almora, targeted Congress and AAP

Uttarakhand Election 2022 : जनरल वीके सिंह ने कांग्रेस और आप पर कसे तंज, कहा -लक्ष्मी सिर्फ कमल पर विराजमान होती है, झाडू या पंजे पर नहीं

Sun, 06 Feb 2022 05:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 06 Feb 2022 05:33 PM IST
सार

जनरल वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस वंशवाद के आधार पर राजनीति करती है। और 'आप' खुद को तीसरा विकल्वप बता रही है। यह वही पार्टी है और वहीं इसके नेता हैं। जो अन्ना हजारे के सहारे चमके और फिर उन्हीं को धक्का दे दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : General VK Singh reached Almora, targeted Congress and AAP
जनरल वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के स्टार प्रचारक रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने रविवार को अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर देश में भाजपा की सरकार होगी तो देश का भला होगा। जब भी भाजपा की सरकार रही पार्टी ने देश के विकास के लिए काम किया है।

विज्ञापन


वीके सिंह यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में इतना बजट कभी नहीं लगा जितना भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगा है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की सोच विकास की सोच है। कांग्रेस पर वार करते हुए वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेश देश में लूट खसोट मचाई है। सबेस अधिक घोटाले कांग्रेस सरकार के समय में हुए।
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस वंशवाद के आधार पर राजनीति करती है। जबकि भाजपा अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर राजनीति करती है। जब कांग्रेस ने आज तक कोई विकास नहीं किया तो वह कैसे आम आदमी के बीच पहुंच रही है। आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए वीके सिंह ने कहा कि आज 'आप' खुद को तीसरा विकल्प बता रही है, लेकिन यह वही पार्टी है और वहीं इसके नेता हैं। जो अन्ना हजारे के सहारे चमके और फिर उन्हीं को धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: नड्डा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने वाले आज गंगा-यमुना की आरती कर रहे


ऐसे धक्का देने वाले नेताओं और पार्टी के लोगों में हम अपने प्रदेश का नेतृत्व नहीं सौंप सकते। वीके सिंह ने कहा कि लक्ष्मी सिर्फ कमल पर आती है झाडू या पंजे पर लक्ष्मी विराजमान नहीं होती। अगर लक्ष्मी के रूप में प्रदेश में समृद्धि को लाना है तो भाजपा की ही सरकार बनानी पड़ेगी।

 

वीके सिंह का फोकस पूर्व सैनिकों पर भी रहा। उनका कहना था कि देश की रक्षा के लिए पूर्व सैनिकों ने कई बलिदान दिए हैं। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सैनिकों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई है। आज भी प्रदेश में मोदी लहर है और जनता इस लहरके साथ भाजपा को एक बार फिर नेतृत्व सौंपने को तैयार है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, दर्शन रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed