{"_id":"62091430091c9b7f3c2fa3e5","slug":"uttarakhand-election-2022-even-if-you-do-not-have-vote-id-you-can-vote-on-the-basis-of-12-certificates-prescribed-by-the-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022 : वोटर आईडी कार्ड न हो तो ऐसे डाल सकते हैं वोट, 12 प्रमाणपत्रों को मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022 : वोटर आईडी कार्ड न हो तो ऐसे डाल सकते हैं वोट, 12 प्रमाणपत्रों को मान्यता
Sun, 13 Feb 2022 07:53 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:53 PM IST
सार
वोटर कार्ड नहीं होने पर चुनाव आयोग ने पहचान के 12 प्रमाण को मान्यता दी है। इनमें से कोई भी प्रमाणपत्र दिखाने पर आप मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
vote new
- फोटो : i stock
विस्तार
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने पहचान के 12 प्रमाण को मान्यता दी है। इनमें से कोई भी प्रमाण दिखाने पर आप मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों से कर सकते हैं मतदान
-आधार कार्ड
-मनरेगा जॉब कार्ड
-बैंक-डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक
-श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वासथ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
-ड्राइविंग लाइसेंस
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: लोकतंत्र के महापर्व पर सजे सौ खास बूथ, वोटिंग से पहले तस्वीरों में देखें
विज्ञापन
-पैन कार्ड
-एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड
-भारतीय पासपोर्ट
-फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
-केंद्र, राज्य, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र
-सांसदों, विधायकों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड