फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Education Minister Arvind Pandey called a big leader who left BJP and joined Congress Vulture

Uttarakhand Election 2022: शिक्षा मंत्री ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए एक बड़े नेता पर बोला हमला, कहा- 'गिद्ध'

Mon, 20 Dec 2021 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Dec 2021 02:36 PM IST
सार

पिछले दिनों बाजपुर में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले के पीछे अरविंद पांडेय का हाथ होने की बातें उड़ाई जाने पर उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य उनके बड़े भाई की तरह हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Education Minister Arvind Pandey called a big leader who left BJP and joined Congress Vulture
शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विद्यालय शिक्षा व पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए एक बड़े नेता को गिद्ध कहा है। उन्होंने कहा कि गिद्ध भले कितना ऊंचा उड़ ले, लेकिन उसकी नजर हमेशा सड़े-गले पर ही रहती है।

विज्ञापन


यशपाल आर्य उनके बड़े भाई की तरह
पिछले दिनों बाजपुर में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले के पीछे अरविंद पांडेय का हाथ होने की बातें उड़ाई जाने पर उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य उनके बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने हमेशा ही यशपाल आर्य को अपना बड़ा भाई के समान माना है।
विज्ञापन


अरविंद ने कहा कि यशपाल प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं। उन्होंने सरकार में कईं अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्हें हमले के पीछे मेरा हाथ होने जैसी बातें नहीं उड़ानी चाहिए। इतना कहते-कहते शिक्षा मंत्री उनकी तुलना गिद्ध से कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Uttarakhand Election 2022: जेपी नड्डा 26 को आएंगे देहरादून, एक-एक विस सीट का लेंगे फीड बैक


उत्तराखंड में विद्यालय नियामक प्राधिकरण लागू करने की घोषणा की
सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में विद्यालय नियामक प्राधिकरण लागू करने की घोषणा की। फीस एक्ट के सवाल पर मंत्री ने कहा प्राधिकरण में फीस एक्ट समाहित रहेगा। प्रदेश स्तर पर विद्यालय शिक्षा महानिदेशक और जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समितियां प्राधिकरण के नियमों का अनुपालन कराएंगे।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यालय नियामक प्राधिकरण का प्रावधान है। उत्तराखंड सरकार इसे लागू करने की घोषणा करती है। नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक स्तर पर विद्यालयों में जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊनी, बंगाली आदि मातृ भाषाओं को विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed