फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: congress State in-charge devendra prabhari says give a befitting reply to BJP from social media

उत्तराखंड चुनाव 2022: प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, कहा सोशल मीडिया से भाजपा को दें मुंहतोड़ जवाब

Sun, 10 Oct 2021 10:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 10 Oct 2021 10:56 AM IST
सार

देवेंद्र यादव ने कहा कि यह दौर सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया की आवश्यकता बहुत बढ़ गई है। कार्यशाला से लौटकर कार्यकर्ता नए ऊर्जा के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और कांग्रेस की रीति-नीति को जोरदार ढंग से लोगों को बताएं।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: congress State in-charge devendra prabhari says give a befitting reply to BJP from social media
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि जिस प्रकार से मीडिया की ओर से विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है, ऐसे में सोशल मीडिया की अहमियत और बढ़ जाती है। लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दें। रानीपुर मोड़ स्थित एक बैंक्विट हॉल में शनिवार को आयोजित उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने यह बात कही। शिविर में कांग्रेस आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को अहम टिप्स दिए।

विज्ञापन


सोशल मीडिया की आवश्यकता बहुत बढ़ गई
देवेंद्र यादव ने कहा कि यह दौर सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया की आवश्यकता बहुत बढ़ गई है। कार्यशाला से लौटकर कार्यकर्ता नए ऊर्जा के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और कांग्रेस की रीति-नीति को जोरदार ढंग से लोगों को बताएं। विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं का अहम रोल रहने वाला है। वे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लेकर जाएं। कांग्रेस आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसने देश को आजादी दिलाई। लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ता होने पर हम सभी को गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ता भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करें।
विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। अब युवाओं पर ही भाजपा को उखाड़ने का जिम्मा है। सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता जनता को सच बताएं ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को हुनर मिलेगा। वे अपने कार्य में महारत हासिल करें। शिविर में राष्ट्रीय सचिव पंकज खड़बंदा, प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय, आईटी सेल प्रदेश प्रभारी शरद पटेल, राष्ट्रीय सचिव एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी, मेयर अनीता शर्मा, अशोक शर्मा, शुुुभम जोशी, राव आफाक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की रक्षा के लिए आगे आएं युवा : हरीश रावत 

कांग्रेस के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज देश एक बार फिर गहरे संकट में फंस रहा है। जिन लोगों को महात्मा गांधी, सुभाष चंद बोस, सरदार पटेल और नेहरू के नेतृत्व में अंग्रेजों से लड़ने का मौका नहीं मिला था, आज उनके पास मौका है कि वे इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के धरोहर लोकतंत्र और कल्याणकारी राज्य की अवधारणा की रक्षा के लिए आगे आएं। शनिवार को भूपतवाला में कांग्रेस के गढ़वाल मंडल का दो दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के मूल सिद्धांतों पर चलते हुए देश से अंग्रेजों को भगा दिया था। आज एक बार फिर इन्हीं सिद्धांतों और महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए सांप्रदायिक व देशद्रोही ताकतों को देश से हटाना होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के मूल सिद्धांतों का गहन अध्ययन करें। उत्तराखंड के जांबाज युवा सैनिक के रूप में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, इसलिए उत्तराखंड के लोगों का ये नैतिक कर्तव्य है कि वे देश के संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का साथ दें। प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख विजय सारस्वत ने कार्यशाला के उद्देश्यों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कहा कि यहां से प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपने जिलों में भी बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगे। सह प्रभारी दीपिका पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन का मुख्य आधार होते हैं। कार्यकर्ता देश को बचाने के लिए जुट जाएं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सचिन राव, राहुल साहू, राजीव बल, राजेश रस्तोगी, ओपी चौहान, इंदुमान आदि मौजूद रहे।

गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहता हूं विकास की राह
विभिन्न संस्थाओं की ओर से किए गए सर्वेक्षणों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को वर्ष 2022 के विस चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा बताने पर हरीश रावत गदगद हैं। उन्होंने अपनी इस खुशी का इजहार फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के माध्यम से किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें सत्ता की चाहत नहीं है, लेकिन वह आज भी गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास की राह पहुंचाना चाहते हैं। अपनी पोस्ट में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि विभिन्न संस्थाओं के सर्वेक्षण में उन्हें वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा बताया गया है। वर्ष 2017 के विस चुनाव में हार के बाद कई लोगों के राजनीतिक व्यंगों ने उनके दिल में छेद किए थे।

लोगों ने मुझे अपनी पहली पसंद बताकर मेरे घावों को भर दिया है। हरीश ने लिखा कि उन्हें सत्ता की चाहत नहीं है। लेकिन, वह आज भी गांव के अंतिम व्यक्ति तक तरक्की की राह पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को एक ऐसे मुख्यमंत्री की आवश्यकता है, जो काफल और काले भट्ट का महत्व समझता हो। जिसके पास ऐसी क्षमता हो, जिसके आधार पर वह मंडुवे और गन्ने का मिश्रित संगीत तैयार कर सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत के लिए यह चुनाव अंतिम अवसर है। इसे बचाने के लिए उन्होंने लोगों से कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील की है। 

कांग्रेस के कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील
पूर्व सीएम हरीश रावत ने लोगों से कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की है। जिसमें सदस्यता अभियान, गांव-गांव कांग्रेस और पूर्व सैनिकों व शहीदों के सम्मान का कार्यक्रम सम्मिलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed