{"_id":"6201321bef75d9484f794881","slug":"uttarakhand-election-2022-congress-expelled-five-people-from-the-primary-membership-of-the-party-for-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने पांच लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने पांच लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए किया निष्कासित
Mon, 07 Feb 2022 08:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:23 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिए हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : Twitter/@INCIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले पांच लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त विधानसभा पर्यवेक्षक तिलकराज शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।
विज्ञापन
इसके तहत प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा, प्रदेश सचिव अंकुर रौथाण, प्रदेश सचिव राजीव कंडारी, पूर्व प्रत्याशी ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जसपाल लाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस हासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिए हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन