{"_id":"61fe107909b5ce4e960de07c","slug":"uttarakhand-election-2022-congress-comment-on-bjp-over-dhan-singh-rawat-mosque-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म की सियासत: कांग्रेस ने भाजपा को मस्जिद से बाहर निकलते धन सिंह रावत की वायरल वीडियो पर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म की सियासत: कांग्रेस ने भाजपा को मस्जिद से बाहर निकलते धन सिंह रावत की वायरल वीडियो पर घेरा
Sat, 05 Feb 2022 11:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:26 AM IST
सार
धर्म की इस सियासत पर दोनों ही दलों के बीच फिर खींचतान शुरू हो गई। पूर्व सीएम हरीश रावत की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में जहां कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है तो दूसरी ओर, शुक्रवार को मंत्री के वीडियो से भाजपा असहज नजर आई।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
देहरादून जिले में सहसपुर में कांग्रेस नेता के मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर आए बयान पर कांग्रेस को घेर रही भाजपा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का मस्जिद से बाहर निकलते हुए वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
मंत्री के वीडियो से भाजपा असहज
धर्म की इस सियासत पर दोनों ही दलों के बीच फिर खींचतान शुरू हो गई। पूर्व सीएम हरीश रावत की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में जहां कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है तो दूसरी ओर, शुक्रवार को मंत्री के वीडियो से भाजपा असहज नजर आई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में धन सिंह रावत की वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेता खुद वोटों की खातिर धार्मिक स्थल के चक्कर काट रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद कांग्रेस ने अब बीजेपी पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फोटो से छेड़छाड़ पर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव महर्षि ने कहा कि इस वायरल वीडियो पर अब बीजेपी को जवाब देना चाहिए कि कौन तुष्टिकरण कर रहा है। आखिर जब भाजपा मुस्लिम विरोधी है तो क्यों मुस्लिमों का वोट मांगने के लिए मस्जिदों में जा रही है। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा किस तरह से तुष्टीकरण और मौकापरस्ती की राजनीति करती है।
कांग्रेस प्रवक्ता महर्षि ने कहा कि कांग्रेस एक सेकुलर पार्टी है और सभी धर्मों को अपने साथ लेकर चलती है। जबकि भाजपा की रीति नीति से हर कोई वाकिफ है। वहीं, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने इस तरह की किसी भी वीडियो को नकारा है। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह कभी मस्जिद नहीं गए। किसी ने उन्हें बदनाम करने के लिए यह साजिश की है।