{"_id":"61e3b1220aabf9540b1a65d6","slug":"uttarakhand-election-2022-congress-agrees-on-40-names-their-list-may-be-released-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस में 40 नामों पर सहमति, आज जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस में 40 नामों पर सहमति, आज जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची
Sun, 16 Jan 2022 01:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:35 PM IST
सार
ऐसे में माना जा रहा है कि अब कांग्रेस की पहली सूची ही सोमवार या मंगलवार तक आएगी। हालांकि यह भी चर्चा है कि जिन सीटों पर सहमति बन चुकी है, उनकी सूची आज ही जारी कर दी जाए।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से करीब 40 नाम फाइल थे, लेकिन 30 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई। केंद्रीय चुनाव समिति ने स्क्रीनिंग कमेटी को पुन: होमवर्क पूरा करने के बाद अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा तभी की जाएगी, जब 70 विधानसभा सीटों पर सहमति बन जाएगी।
विज्ञापन
पुन: विचार मंथन करेगी स्क्रीनिंग कमेटी
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 40 सीटों पर तो सहमति बन गई, लेकिन अन्य 30 सीटों पर प्रभारी देवेंद्र यादव की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों और प्रदेश के नेताओं की रिपोर्ट भिन्न होने के कारण केंद्रीय चुनाव समिति ने स्क्रीनिंग कमेटी को पुन: विचार मंथन करने के बाद फाइनल सूची तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: विरासत की सियासत, परिवारवाद की छाया से भाजपा और कांग्रेस भी महफूज नहीं
विज्ञापन
ऐसे में माना जा रहा है कि अब कांग्रेस की पहली सूची ही सोमवार या मंगलवार तक आएगी। हालांकि यह भी चर्चा है कि जिन सीटों पर सहमति बन चुकी है, उनकी सूची रविवार को ही जारी कर दी जाए। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि भाजपा कब तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है।
दो दिन स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठकों का दौर चला
रणनीतिक हिसाब से यह भी महत्वपूर्ण है कि भाजपा कब और किन प्रत्याशियों की सूची जारी करती है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रत्याशियों की पहली सूची आने में ही अभी कुछ और वक्त लग सकता है। इससे पूर्व गुरुवार और शुक्रवार को लगातार दो दिन कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठकों का दौर चला। लेकिन अब पुन: स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो सकती है। इन सबके बीच देर रात तक भी उहापोह की स्थिति बनी रही।