{"_id":"61da75b8cf77144a0921e552","slug":"uttarakhand-election-2022-cm-pushkar-singh-dhami-will-break-myth-appeal-to-public-to-vote-by-following-corona-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव 2022: सीएम धामी ने कहा- तोड़ेंगे मिथक, जनता से कोरोना के नियम का पालन कर मतदान करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव 2022: सीएम धामी ने कहा- तोड़ेंगे मिथक, जनता से कोरोना के नियम का पालन कर मतदान करने की अपील
Sun, 09 Jan 2022 11:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:18 AM IST
सार
कोरोना की चुनौती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही पूर्ण से इस महामारी को हराने में सफल होंगे। हम सभी कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के नियमों का पूर्णत: पालन करेंगे और लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : Twitter @pushkardhami
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद कई मिथक टूटे हैं। हम उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाकर मिथक तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोकतंत्र के उत्सव का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की कि अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
कोरोना की चुनौती पर मुख्यमंत्री विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही पूर्ण से इस महामारी को हराने में सफल होंगे। हम सभी कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के नियमों का पूर्णत: पालन करेंगे और लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाएंगे। चुनाव में जाने से पूर्व अपनी सरकार के कामकाज पर उन्होंने कहा कि हमने पांच जनता की सेवा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजनाओं की स्वीकृति हुई।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 Date: सत्ता परिवर्तन को लेकर राज्य में रहा है ये मिथक, इस बार सभी की नजर
विज्ञापन
रेलवे, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी की योजनाओं के अलावा किसान, उद्यमी, कारोबारी, व्यापारी, दुकानदार, कमजोर वर्ग, युवा, महिला सहित हर वर्ग के हितों के लिए काम किया। रोजगार देने की शुरुआत की। 21 साल से लंबित परिसंपत्तियों के बंटवारे को निपटाया। हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा को फिर से जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
पार्टी अबकी बार साठ पार के नारे को चरितार्थ करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के केंद्र में आने के बाद कई मिथक टूटे, दोबारा सरकार बनाकर हम उत्तराखंड में भी मिथक तोड़ेंगे। राज्य को ऐसी सरकार चाहिए जो केंद्र में भी हो। धामी ने पार्टी का नारा सुनाया, न काले हाथ में आएगी, न झाड़ू पाएगी विकास की लक्ष्मी कमल के फूल पर आएगी।
खटीमा मेरा पहला व अंतिम प्यार : धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा उनका पहला और अंतिम प्यार है। उन्होंने खटीमा विधानसभा से अलग दूसरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खालिस अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि खटीमा उनकी कर्मभूमि है और इसे छोड़कर वह कहीं नहीं जाने वाले।