फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: BSP announces names of six in-charges of Haridwar

उत्तराखंड चुनाव 2022: बसपा ने हरिद्वार के छह प्रभारियों के नाम किए घोषित

Wed, 01 Dec 2021 01:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Dec 2021 01:07 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: चुनाव आचार संहिता आने के बाद इनके प्रत्याशी होने की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: BSP announces names of six in-charges of Haridwar
बसपा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरिद्वार में छह सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी। पार्टी के पश्चिमी यूपी-उत्तराखंड प्रभारी शम्सुद्दीन राइन ने कहा कि यह सभी प्रभारी ही आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रेस क्लब में प्रभारी शम्सुद्दीन राइन ने लक्सर विधानसभा के लिए पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद, खानपुर के लिए चौधरी रविंद्र पनियाला, झबरेड़ा के लिए आदित्य बृजपाल, हरिद्वार ग्रामीण के लिए दर्शनलाल शर्मा, पिरान कलियर सीट के लिए सुरेंद्र सैनी को प्रभारी घोषित किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार सभी प्रभारी अपनी-अपनी विधानसभा सीटों में पूरी मेहनत से जनता के बीच काम करेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: चार को देहरादून के बाद 24 को कुमाऊं में होगी पीएम मोदी की रैली
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता आने के बाद इनके प्रत्याशी होने की घोषणा की जाएगी। बसपा प्रभारी शम्सुद्दीन का कहना है कि जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। जो पार्टी अपने ही मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं कर रही है तो जनता कैसे भरोसा करेगी। लिहाजा, इस बार बसपा पूरे बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल, चौधरी राजेंद्र सिंह, मोहम्मद शहजाद, पूर्व अध्यक्ष मेघराज सिंह आदि मौजूद रहे।

किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा
बसपा का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में किसी भी अन्य संगठन से गठबंधन नहीं करेगी। इसके बजाय अपने दम पर सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जल्द ही अन्य सीटों के लिए भी प्रभारियों या प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

इन मुद्दों पर बसपा मैदान में
विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, बिजली, पानी, रोजगार, सड़क आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed