फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: BJP will announce candidate before January 21, the roadmap for the election is ready

Uttarakhand Election 2022: भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, चुनाव का रोडमैप तैयार

Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी केंद्रीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी नई चुनावी रणनीति बनाएगी। पार्टी के लोग तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: BJP will announce candidate before January 21, the roadmap for the election is ready
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा 21 जनवरी से पहले अपने प्रत्याशियों का एलान कर देगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा एक चरण में होगी या अलग-अलग चरणों में यह पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड तय करेगा। उनके मुताबिक, पार्टी विधानसभा चुनाव पहले से तैयारी में थी। छह महीने पहले जो रोडमैप तैयार किया गया था, उस पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में कौशिक ने कहा कि पार्टी केंद्रीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी नई चुनावी रणनीति बनाएगी। पार्टी के लोग तैयारी में जुट गए हैं। कौशिक के मुताबिक पार्टी नामांकन से पूर्व प्रत्याशियों का एलान कर देगी। नामांकन 28 जनवरी से शुरू होने हैं।  
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022 Date: हरीश रावत ने किया चुनाव आयोग का स्वागत, कहा- 14 फरवरी भाजपा सरकार की विदाई का दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने से चुनाव अभियान में भाजपा
कौशिक ने कहा कि पिछले छह महीने के दौरान पार्टी ने 70 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प यात्रा के जरिये लाखों तक पहुंची। पार्टी के सभी मोर्चों के सम्मेलन आयोजित हुए। 252 मंडलों व 1235 बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का अंजाम दिया। 

मोदी, शाह राजनाथ और नड्डा ने गरमाई सियासत
पिछले छह महीनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में चार प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनकी गढ़वाल और कुमाऊं में जनसभाएं हुईं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

चुनाव से पहले प्रत्याशियों का चुनाव सबसे बड़ी चुनौती

भाजपा सामने चुनाव से पहले प्रत्याशियों के चयन की सबसे बड़ी चुनौती है। पार्टी अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा वार पर्यवेक्षकों बनाए गए हैं, जो क्षेत्र में जाकर रायशुमारी से पैनल तैयार कर रहे हैं। पैनल में शामिल नामों को केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

भाजपा का घोषणा पत्र नामांकन से पहले आएगा
कौशिक के मुताबिक, भाजपा का घोषणा पत्र (विजन डॉक्यूमेंट) नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले आ जाएगा। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता मेें एक कमेटी गठित की है। पार्टी विजय संकल्प यात्रा के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुझाव पेटिका भी भेजी थी। पार्टी को सभी 70 सीटों से लोगों के सुझाव प्राप्त हो गए हैं। कमेटी ने भी अपने स्तर पर कसरत कर ली है। अब सुझावों को शामिल करते हुए पार्टी घोषणापत्र के प्रारूप को अंतिम रूप देगी। ऐसे संकेत हैं कि इस महीने के दूसरे हफ्ते में पार्टी घोषणापत्र जारी कर सकती है।

किस तिथि पर कौन सा चुनाव
चुनाव      - मतदातन
2022 -   14 फरवरी
2017  -   15 फरवरी
2012  -   30 जनवरी
2007   -   21 फरवरी
2002   -   14 फरवरी
नोट: सात चरणों में से दूसरे चरण में उत्तराखंड में चुनाव होगा

मतदान की तिथि तय होते ही एक्शन में आई कांग्रेस 

राज्य में विधानसभा चुनाव की तिथि तय होते ही कांग्रेस भी जोश में आ गई है। अगले दो-तीन दिन में पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। साथ ही इसी सप्ताह पार्टी का घोषणापत्र भी जारी किया जा सकता है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि हमारा होमवर्क पूरा है। कांग्रेस चुनाव में उतरने के लिए तैयार है। 

गोदियाल ने कहा कि वह चुनाव आयोग ने नियत समय पर राज्य में चुनाव की तारीख की घोषणा की। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश आ गया है। उन्होंने कहा की पार्टी की चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है, अगले दो-तीन दिनों के भीतर पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति को पहली लिस्ट भेजकर जारी कर सकती है। इसमें करीब 45 सीटों पर दावेदारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा चुनाव आयोग ने जो भी गाइड लाइन जारी की हैं, पार्टी उनसे सहमत है।

कांग्रेस सभी गाइडलाइन का पूरी गंभीरता के साथ पालन करेगी और उसी हिसाब से चुनाव लड़ेगी। इधर, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि पार्टी ने 45 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के चयन को पूर्णत: संपन्न कर लिया है। अन्य क्षेत्रों में भी लगभग सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रथम चरण में जनसभाएं लगभग पूर्ण कर ली हैं। अब पार्टी चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ही आगे चुनाव प्रचार में जुटेगी। 

चुनाव के लिए आप तैयार, हर विधानसभा क्षेत्र का अलग घोषणा पत्र
आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी की ओर प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह तक आप घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके अलावा जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी होगी। 

उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने कमर ली है। 24 सीटों पर आप ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 54 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति कर चुकी है। शेष 15 सीटों पर प्रभारी बनाए जाने हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए 11647 बूथों पर नव परिवर्तन प्रमुख बनाए जा रहे हैं। 10 बूथों पर एक परिवर्तन प्रमुख बनाया जाएगा। पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ ही घोषणा पत्र के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे। स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए आप हर विधानसभा सीट के लिए अलग घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

पार्टी ने पहले ही सत्ता में आने पर हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, पूर्व फौजियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने की गारंट दे चुकी है। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि चुनाव की तारीख तय हो गई है। पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। 54 विधानसभा प्रभारी नियुक्ति करने के साथ कुमाऊं व गढ़वाल मंडल से 24 सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। इस बार प्रदेश की जनता नवपरिवर्तन और उत्तराखंड नवनिर्माण के मॉडल पर मुहर लगाएगी। चुनाव के लिए पार्टी राज्य स्तरीय मुद्दों के लिए एक घोषणा पत्र के लिए हर विधानसभा का अलग से घोषणा पत्र तैयार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed