फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: BJP made a strategy for the upcoming assembly elections

उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा ने बनाई आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, लिया गया यह संकल्प

Sun, 05 Sep 2021 10:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Sep 2021 10:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सकारात्मक सोच और दिशा से लक्ष्य आसान हो जाता है। विचारों के प्रेषण में आज सोशल मीडिया की अहम भूमिका है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: BJP made a strategy for the upcoming assembly elections
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने एक लड़ाई चुनाव मैदान में लड़ेगी और इस लड़ाई को और ज्यादा मारक बनाने के लिए दूसरी जंग सोशल मीडिया पर लड़ेगी। शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में पार्टी के आईटी व सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला में यह संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


विपक्ष के दुष्प्रचार को लेकर भी अधिक सजग रहने की जरूरत
कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सकारात्मक सोच और दिशा से लक्ष्य आसान हो जाता है। विचारों के प्रेषण में आज सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। सरकार द्वारा जन हित के कार्यों को आम जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया अहम योगदान दे सकता है तो वहीं विपक्ष के दुष्प्रचार को लेकर भी अधिक सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अधिक चौकस होने की जरूरत है और टीम वर्क से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। एकजुटता और सामूहिक सहभागिता की अधिक जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया व आईटी सेल की भूमिका अहम

भाजपा राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि भाजपा चुनावी राज्यों में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए काम कर रही है। हर चुनाव में  सोशल मीडिया व आईटी सेल की भूमिका अहम होती है।  एक लड़ाई चुनाव के मैदान पर लड़ती है दूसरी लड़ाई पार्टी सोशल मीडिया पर लड़ती है। ताकि जनता के बीच मे पार्टी की एक अच्छी भूमिका बनाई जा सके। भाजपा की सोशल मीडिया रणनीति को लेकर मालवीय ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओ को टिप्स दिए।
  
प्रदेश महामंत्री संगठनअजेय ने कहा कि बीजेपी अपने हर विंग को ट्रेनिंग देकर सशक्त करने मे जुटी है ताकि विपक्ष के दुष्प्रचार को हर मोर्चे पर मात दी जा सके। कार्यशाला में सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा, परितोष बंगवाल, आईटी सयोंजक हिमांशु संगतानी अजीत नेगी, प्रवीण लेखवार, जगमोहन ऐठानी, विनय ग़ोयल, मयंक गुप्ता, बिपिन कैंथोला, राजीव तलवार, सत्यवीर सिंह चौहान सहित सभी जिलों के जिला सोशल मीडिया व आईटी संयोजक मंडलों के संयोजकों ने भाग लिया।

65 फीसदी युवाओं को ध्यान में रखकर बने रणनीति
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार कहा कि आज 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है।  युवाओं में सोशल मीडिया अत्यंत लोकप्रिय है। इसे ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग किया जाए तथा सटीक तथ्यों के माध्यम से सरकार के कार्यों को प्रचार का सार्थक होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed